फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Preparations to build 19 new power substations in the district

प्रतापगढ़ में 19 नए बिजली उपकेंद्र बनाने की तैयारी

Sun, 05 Sep 2021 06:28 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 05 Sep 2021 06:28 PM IST
सार

ग्रामीण उपभोक्ताओं को शहर की तरह बिजली देने की तैयारी है। इसके लिए पुर्नोत्थान वितरण योजना (आरडीएसएस) की शुरुआत की गई है। इसके तहत गांव एवं शहर की बिजली का रोस्टर एक होगा। यानि गांवों में भी 24 घंटे बिजली देने की तैयारी है।

विज्ञापन
Preparations to build 19 new power substations in the district
Preparations to build 19 new power substations in the district

विस्तार

ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। बिजली व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए जिले में 19 नए उपकेंद्रों का निर्माण होगा। पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत उन गांवों की सूची तैयार कर ली गई है, जहां ये उपकेंद्र बनाए जाएंगे। विभागीय टीम द्वारा कागजी औपचारिकता पूर्ण की जा रही है। सबकुछ ठीक- ठाक रहा तो जल्द ही जिले की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन


ग्रामीण उपभोक्ताओं को शहर की तरह बिजली देने की तैयारी है। इसके लिए पुर्नोत्थान वितरण योजना (आरडीएसएस) की शुरुआत की गई है। इसके तहत गांव एवं शहर की बिजली का रोस्टर एक होगा। यानि गांवों में भी 24 घंटे बिजली देने की तैयारी है। जिले की बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके तहत नए उपकेंद्र, फीडर, तारों का मकड़जाल खत्म करने के साथ ही नई लाइनें तैयार की जानी हैं। विभागीय टीम ने योजना के तहत सर्वे शुरू कर दिया है। 19 नए उपकेंद्रों के निर्माण का खाका तैयार किया गया है। रानीगंज, लालगंज, कुंडा व सदर सहित सभी डिवीजनों में इन उपकेद्रों का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


विभाग ने उपकेंद्रों के निर्माण के लिए पूरे ईश्वरनाथ, जोगीपुर, रामगंज ढकवा, हरिपुर बरदैता, उडैयाडीह, गरीबपुर डरेवा, मनगढ़, मांधाता, पंचमहुआ, कटैया नेवादा, रामनगर, भोजपुर, लालगंज ग्रामीण, उमरार, महकनी, खुजी, कूराडीह सहित 19 गांवों में जमीन चिह्नित की है। दरअसल, इन गांवों के परिक्षेत्र में जिन उपकेंद्रों के जरिये आपूर्ति की जाती है, उन उपकेंद्रों पर लोड अधिक है। खपत के अनुरूप क्षमता कम होने से आपूर्ति व्यवस्था में दिक्कत बनी रहती है। कभी फीडर फुंकता है तो कभी पैनल। विभाग का मानना है कि इन उपकेंद्रों के बनने से आपूर्ति व्यवस्था में काफी सुधार होगा। अधीक्षण अभियंता सत्यदेव ने बताया कि विभागीय टीमें रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उपकेंद्रों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद डीपीआर तैयार होगी और काम शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed