{"_id":"68963d88c62909017e02a027","slug":"preparation-cancer-unit-will-be-established-in-medical-college-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-145272-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगी कैंसर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगी कैंसर यूनिट
विज्ञापन
डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में कैंसर यूनिट स्थापित की जाएगी। यहां मरीजों की स्क्रीनिंग, उपचार और जांच के साथ इलाज की सुविधा मिलेगी।
पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी लैब का उच्चीकरण भी होगा। इससे मरीजों का इलाज कर उनकी जान बचाने का चिकित्सक प्रयास करेंगे। शासन ने प्राचार्य और सीएमएस से जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी है। ताकि जनवरी से अलग से कैंसर वार्ड तैयार करने की कवायद को अमल में लाया जा सके।
शासन ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और सीएमएस से जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। सीएमएस ने बताया कि जमीन चिह्नित करने के लिए जेई को बोला गया है। जमीन मिलते ही उसका नक्शा तैयार कर शासन के पास भेजा जाएगा। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो जनवरी से कैंसर यूनिट का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
30 बेड का वार्ड तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि औसतन प्रति माह 90 कैंसर रोगी इलाज कराने आते हैं। जिले में जांच से लेकर इलाज का इंतजाम न होने के कारण चिकित्सक ऐसे मरीजों को प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी या फिर मुंबई रेफर कर देते हैं। कैंसर यूनिट तैयार होने और चिकित्सकों की तैनाती होने से मरीजों को समय रहते जिले में सही उपचार कर जान बचाने का प्रयास किया जाएगा।