फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Preliminary eligibility test will be held at ten centers

दस केंद्रों पर होगी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा

Wed, 12 Oct 2022 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Preliminary eligibility test will be held at ten centers
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा जिले में दस केंद्रों पर 15 व 16 अक्तूबर को होनी है। चार पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 27,280 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकॉर्डर की निगरानी में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) परीक्षा की तैयारियां जिले में तेज हो गई है। जिले में दस केंद्रों को परीक्षा केंद्र मंजूर करते हुए नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन 15 व 16 अक्तूबर को दस केंद्रों पर चार पालियों में प्रति पाली 6820 परीक्षार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था करने में जुटा है।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 जबकि दूसरी पाली परीक्षा दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा केंद्रों के कक्षों को सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकॉर्डर से लैस करते हुए फर्नीचर, पेयजल, प्रसाधन, प्रकाश व वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को ठीक कर रहा है। एक दिन में दो पालियों में परीक्षा होगी। इस तरह दो दिन में चार पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 6820 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। खास बात यह है कि परीक्षा केंद्र के समीप फोटो स्टेट और साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बनेगा नियंत्रण कक्ष
परीक्षा के दिन कलेक्ट्रेट सभागार में नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। जिसके प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और सह जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे। परीक्षा से संबंधित समस्याओं का नियंत्रण कक्ष से निस्तारण किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष पुलिस विभाग के एक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

केंद्र व्यवस्थापकों को दिया गया प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कार्यदायी संस्था के जिला प्रबंधक प्रो. उपेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण दिया। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed