फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pre board exam after election

अब चुनाव बाद होगी प्री बोर्ड परीक्षा

Thu, 10 Feb 2022 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
pre board exam after election
प्रतापगढ़। फरवरी माह के पहले सप्ताह में प्री बोर्ड परीक्षा शुरू कराने की तैयारी थी, मगर चुनाव के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है। अब प्री बोर्ड परीक्षा चुनाव बाद ही होने की उम्मीद है। अभी प्रैक्टिल परीक्षाएं भी नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में इस बार एक लाख नौ हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार दस हजार परीक्षार्थी कम हैं। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। जिले में 209 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। यूपी बोर्ड से पहले प्री बोर्ड परीक्षा कराई जानी है। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में बोर्ड परीक्षा शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हो गए। एक महीने तक स्कूल व कॉलेज बंद रहे।
विज्ञापन

अब विद्यालय खुल गए हैं, मगर चुनाव के चलते परीक्षा नहीं कराई जा रही है। चुनाव बाद ही प्री बोर्ड परीक्षा शुरू होने की उम्मीद है। प्री बोर्ड परीक्षा के साथ ही प्रैक्टिल परीक्षाएं भी होनी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा से संबंधित अभी कोई निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed