{"_id":"59aaef5c4f1c1b6c6a8b46bb","slug":"prayer-in-mosque","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क की हिफाज़त व अमन की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क की हिफाज़त व अमन की मांगी दुआ
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद का पर्व शनिवार को जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह निर्धारित समय पर अकीदतमंद ईदगाहों और मसजिदों में पहुंचे। एक साथ सभी ने नमाज अदा कर मुल्क व कौम के हिफाजत की दुआ मांगी। नमाज बाद जानवरों की कुर्बानी दी गई। एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद भी दी गई। इस बीच कुछ नेता भी ईदगाह पहुंचे और गले मिल अकीदतमंदों को बधाई देकर भाईचारे का संदेश दिया।
बकरीद का पर्व जिले में तीन दिन तक मनाने का सिलसिला चलता है। मुस्लिम समुदाय के लोग बकरा, भेड़, भैंसा और ऊंट की कुर्बानी देते हैं। हैसियत के मुताबिक अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी के लिए लोग काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे। वैसे तो गांव के लोग अपने घरों में बकरों को पालते हैं। मान्यता है कि खुदा को ऐसे जानवरों की कुर्बानी पसंद है, जिसे लोग बहुत चाहते हों। बकरीद की नमाज अदा करने के लिए शनिवार की सुबह लोग नहा धोकर स्वच्छ कपड़ों में ईदगाहों और मसजिदों में पहुंचे। जहां एक साथ सभी ने नमाज अदा की। मसजिदों में तमाम बच्चों ने भी नमाज अदा की। ईदगाह व जामा मसजिदों के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। दुकानें भी खूब लगी हुई थीं। नमाज बाद बच्चे खरीदारी में जुट गए तो बड़े बुजुर्ग एक दूसरे से गले मिल कर बकरीद की मुबारकबाद देने लगे। यह क्रम काफी देर तक चलता रहा। कई जगह नमाज बाद मसजिदों के बाहर आए मुस्लिम भाइयों को हिन्दू भाइयों ने गले लगा कर मुबारकबाद दी। इस बीच अकीदतमंदों को उलेमा ने खुदा के हुक्म को पूरा करने का इल्म दिया। बताया कि दुनियावी जिंदगी के अलावा दीनी जिंदगी गुजार कर खुदा के हुक्म को पूरा किया जा सकता है। सभी को नमाज का पाबंद होना चाहिए। नमाज होने तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा। इस मौके पर एडीएम सोमदत्त मौर्य, एएसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।