फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prayagraj's youth killed with a sharp weapon, partner missing

धारदार हथियार से प्रयागराज के युवक की हत्या, साथी गायब

Mon, 03 Jan 2022 08:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj's youth killed with a sharp weapon, partner missing
नगर कोतवाली के सीताराम धाम के समीप युवक की हत्या के बाद मौके पर बिखरा पड़ा खून। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
नगर कोतवाली के सैयाबांध परशुरामपुर में टाइल्स की गोदाम के बाहर कमरे में सो रहे रंजीत यादव उर्फ बबलू यादव (35) की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसके साथ सो रहा साथी गायब मिला। कमरे में खून से लथपथ शव देख सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस गायब साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के बहरिया थाना क्षेत्र के सरायमदन निवासी रंजीत यादव उर्फ बबलू नगर कोतवाली के निर्मल तिराहा निवासी टाइल्स व सेनेटरी कारोबारी नवीन कुमार केसरवानी की दुकान पर तीन माह पहले काम करने आया था। दिन में टाइल्स समेत दूसरे सामान वाहनों पर लादने के बाद रात में वह दूसरे मजदूरों के साथ सैयाबांध परशुरामपुर स्थित गोदाम के बाहर बने कमरे में सो जाता था। रविवार की रात रंजीत साथी मजदूर सुरेश पाल निवासी चंदू का पुरवा थाना अंतू के साथ सो रहा था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नवीन अपने भाई विपिन के साथ गोदाम पहुंचा। दोनों ने सुरेश व रंजीत को आवाज दी, मगर कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा खोलने पर भीतर रंजीत की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। सुरेश का कोई अता-पता नहीं था। यह देख नवीन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच करने लगी। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से मिले सामानों को जब्त करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से मृतक का मोबाइल और दो सौ रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, हत्यारों ने रंजीत के मुंह पर धारदार हथियार से प्रहार किया था। पुलिस गायब सुरेश पाल की तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी बात से नाराज होकर सुरेश ने ही रंजीत की हत्या न कर दी हो। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि नवीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गायब सुरेश की तलाश की जा रही है। मोबाइल काल डिटेल भी खंगाला जा रहा है। सुरेश के एक रिश्तेदार से पूछताछ की जा रही है।
रेलवे लाइन के किनारे मिला मोबाइल
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस गोदाम के आसपास सरसों के खेत व रेलवे लाइन के किनारे खोजबीन करने लगी। खोजबीन के दौरान रेलवे लाइन के किनारे एक बंद मोबाइल मोबाइल मिला। जिसके हत्यारोपी के होने की आशंका जताई जाती रही। पुलिस उस मोबाइल को आन करने का प्रयास करती रही, मगर देर शाम तक कामयाबी नहीं मिली।

रात में बंद था सीसीटीवी कैमरा
टाइल्स के गोदाम में सीसीटीवी कैमरा लगा है। गोदाम बंद होने के साथ ही उसे भी बंद कर दिया जाता है। रविवार की रात भी कैमरे को बंद कर दिया गया था। अन्यथा घटना की गतिविधियां कैमरे में कैद हो गई होती।

मृतक रंजीत यादव उर्फ बब्लू। फाइल फोटो

मृतक रंजीत यादव उर्फ बब्लू। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed