फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prayagraj's young man strangled to death

प्रयागराज के युवक की गला काटकर हत्या

Thu, 16 Apr 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj's young man strangled to death
Prayagraj's young man strangled to death - फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज के मऊआइमा के युवक की जेठवारा इलाके में गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को जेठवारा के भयहरणनाथ धाम के करीब बकुलाही नदी में फेंक दिया। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद उसकी पहचान की। रात में उसके साथ घूम रहा दोस्त घर से फरार मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के भयहरणनाथ धाम के करीब बकुलाही नदी की ओर बुधवार को चरवाहे मवेशी चराने गए थे। इस बीच उनकी नजर नदी में रक्तरंजित युवक की लाश पर पड़ी। जिसे देख चरवाहों ने शोर मचाया। शव मिलने की खबर पर इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार धारदार हथियार से युवक का गला काटा गया था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के बाद मृतक युवक की शिनाख्त संतोष कुमार उर्फ धीरज (24) पुत्र पन्नेलाल निवासी ऊंचडीह थाना मऊआइमा प्रयागराज के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि मृतक मंगलवार की रात गांव के बिजली मिस्त्री सुभाष के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सुभाष के घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद था। जेठवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि सुभाष व धीरज दोस्ते थे। परिवार के लोगों व ग्रामीणों से पूछताछ में यह बात सामने आ रही है कि मंगलवार की रात दोनों शराब पी रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि सुभाष ने ही किसी बात पर धीरज की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी हो। फिलहाल उसकी तलाश चल रही है।

दो दिन पहले मायके से लौटी थी पत्नी
प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह निवासी धीरज की पत्नी कीर्ति दो दिन पहले मायके से बेटी पल्लवी व तीन माह की बेटी को साथ लेकर लौटी थी। पिता ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए बाहर गया है। घर पर बीमार मां व पत्नी ही थीं। रात में परिवार के लोग उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। मृतक पेंटर का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed