फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ganesh Chaturthi 2020: Ban on lifting of Ganesh idols, police locked factory in Prayagraj Uttar Pradesh

Ganesh Chaturthi 2020: गणपति पर भी कोरोना संकट, पुलिस ने मूर्तिघर पर लगाया ताला

Fri, 21 Aug 2020 12:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Aug 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2020: Ban on lifting of Ganesh idols, police locked factory in Prayagraj Uttar Pradesh
prayagraj news - फोटो : prayagraj
गणेश चतुर्थी पर पंडालों और घरों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना से पहले बृहस्पतिवार को पुलिस ने कर्नलगंज में एक मूर्तिघर को सील कर दिया। मूर्तिकारों की ओर से भक्तों और पूजा समितियों के आर्डर पर तैयार की गईं गणेश प्रतिमाओं को उठाने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन


प्रतिमा लेने मूर्तिघर पहुंचे लोगों को जब मूर्तियों की बिक्री पर रोक लगाए जाने की जानकारी दी गई तो वह हंगामा मचाने लगे। शुक्रवार को इस मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल डीएम भानुचंद्र गोस्वामी से मिलेगा।
विज्ञापन


भरद्वाज मुनि आश्रम वाली गली में स्थित मूर्तिकार के कारखाने को बृहस्पतिवार को बंद करवा दिया गया। कारखाने पर ताला लगाने के साथ ही वहां पुलिस तैनात कर दी गई। यहां भगवान गणेश की मूर्ति लेने के लिए बृहस्पतिवार को पहुंचे भक्तों को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने प्रतिमाओं को नहीं उठाने दिया। पुलिस का कहना था कि सार्वजिनक पूजा पर रोक लगाई गई है। इसलिए मूर्तियों की बिक्री नहीं होगी। यह सुनते ही कारीगर और मूर्ति लेने आए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामा मचने को लेकर इंस्पेक्टर एके दीक्षित का कहना था कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक पूजा पर रोक लगाई गई है। इसलिए वर्कशाप पर ताला बंद करवाया गया है। मूर्तियों की बिक्री नहीं करने दी जाएगी।

वर्कशाप के पास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस दौरान कारीगरों का कहना था कि अगर आर्डर देने वाले भक्त और समितियों के लोग मूर्तियां नहीं ले गए, तो वह दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे कर्ज लद जाएगा अलग से।  प्रतिमा उठाने पर रोक के बाद बवाल की जानकारी पाकर पार्षद आनंद घिडिल्याल भी मौके पर पहुंच गए।


उन्होंने अधिकारियों से बात की,लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। पार्षद आनंद ने पुलिस के इस कदम को आस्था पर हमला करार दिया है। उनका कहना है कि वह इस मामले को लेकर शुक्रवार को डीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed