फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prayagraj - Faizabad highway gets huge deposit

प्रयागराज- फैजाबाद राजमार्ग पर लगा भीषण जमा

Sun, 09 Feb 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj - Faizabad highway gets huge deposit
भुपियामऊ के कुसुमी रेलवे क्रासिंग पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज-फैजाबाद राजमार्ग पर कु समी क्रासिंग के पास सडक़ निर्माण के दौरान आवागमन बाधित होने से भीषण जाम लग गया। दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जानकारी होने के बाद भी पुलिस अनजान बनी रही। स्थानीय लोगों की मशक्कत से जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

भुपियामऊ चौराहे के समीप कुसमी क्रासिंग के पास प्रयागराज-फैजाबाद राजमार्ग बदहाल है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। शनिवार को सडक़ निर्माण का कार्य शुरू हुआ। दोपहर डेढ़ बजे कार्य शुरू हुआ तो आवागमन करीब 30 मिनट के लिए बाधित हो गया। इससे दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गई। वाहनों की लंबी कतार के बीच छोटे वाहन जल्दी निकलने के चक्कर में जाम की स्थिति पैदा कर दिए।
विज्ञापन

भुपियामऊ चौराहे से सैयाबांध तक वाहनों की लाइन लगी रही। वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मगर पुलिस जाम समाप्त करने के लिए आगे नहीं आई। ऐसे में स्थानीय लोग खुद जाम समाप्त कराने के लिए आगे। करीब घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ। राजमार्ग पर आवागमन शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed