{"_id":"6723b22b0e9f6723a406afa2","slug":"pratpagarh-news-today-news-pratapgarh-news-c-3-1-ald1030-489941-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दो बाइक की भिड़ंत में प्रतियोगी छात्र की मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दो बाइक की भिड़ंत में प्रतियोगी छात्र की मौत, दोस्त गंभीर
विज्ञापन
दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। वहीं, दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। हादसे के बाद मृतक छात्र के घर दिवाली की खुशियां पल भर में गम में बदल गईं।
प्रयागराज के लालगोपालगंज निवासी राज पुष्पाकर (22) लालगंज के किराये पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। उसके पिता अजय पुष्पाकर की इंदिरा चौराहे पर चाय की दुकान है। दीपावली पर बृहस्पतिवार को राज अपने दोस्त सांगीपुर के तारापुर निवासी ननके ओझा (18) के साथ बाइक से अपने ननिहाल से लालगंज आ रहा था।
लालगंज सांगीपुर मार्ग पर महिमापुर गांव के समीप सामने से आ रही अज्ञात बाइक की टक्कर से राज की बाइक पेड़ से टकरा गई। आननफानन पुलिस ने दोनों को लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राज को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल ननके को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। हादसे के बाद फरार हुए बाइक सवार की तलाश की जा रही है।