फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgrah

जुमा की नमाज पर शहर से गांव तक तगड़ी किलेबंदी

Sat, 28 Dec 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
pratapgrah
शहर में नमाज के बाद बवाल के मद्देनजर पैदल मार्च करती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के दिन किसी तरह का प्रदर्शन और बवाल को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। शहर से लेकर गांव तक तगड़ी किलेबंदी की गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। प्रशासनिक अधिकारी भी दिनभर भागदौड़ करते नजर आए। बाजारों के साथ चौराहों पर भारी भरकम फोर्स तैनात की गई थी। एसपी, एएसपी, सीओ और एसडीएम के साथ भारी फोर्स मस्जिदों के आसपास मौजूद रही। नमाज के बाद पुलिस किसी को इकट्ठा नहीं होने दे रही थी। डीएम मार्कण्डेय शाही भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीते शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हुए बवाल को लेकर प्रशासन अलर्ट था। गुरुवार शाम से ही सादे ड्रेस में पुलिसकर्मियों को चौराहों के आसपास लगा दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को मस्जिदों के आसपास सादे ड्रेस में जहां पुलिसकर्मी घूम रहे थे वहीं थोड़ी दूरी पर भारी भरकम फोर्स खड़ी रही। एसडीएम, एडीएम, एएसपी और सीओ इसकी निगरानी करते नजर आए। पंजाबी मार्केट में स्थित मस्जिद के पास जहां फोर्स खड़ी रही, वहीं एसडीएम, एडीएम और भारी संख्या में फोर्स लेकर एएसपी पूर्वी भी डटे थे। मस्जिद में जुमा की नमाज अदा करने के लिए जाने वाले लोगों पर पुलिस अपनी नजर गड़ाए थी। सभी का वीडियो भी बनाया जा रहा था। रास्ते में रुककर किसी को बात करने का मौका तक पुलिसकर्मी नहीं दे रहे थे। नमाज अदा करने के बाद मस्जिदों से बाहर निकलने वाले लोगों को भी घर भेजा जाता रहा। शहर के सभी चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। ग्रामीण इलाकों में भी मस्जिदों के बाहर पुलिस खड़ी नजर आई। नमाज अदा कर बाहर निकलने वाले लोगों को पुलिसकर्मी घर भेजते रहे। कहीं भी किसी तरह का कोई प्रदर्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणांचल के बाजारों में फ्लैग मार्च करती दिखी पुलिस
ग्रामीणांचल के बाजारों में पुलिस फ्लैग मार्च करती नजर आई। डायल 100 पुलिस दिनभर दौड़भाग करती रही। मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मी जमा थे। सादे ड्रेस में पुलिसकर्मी चाय-पान की दुकानों पर बैठकर आपस में बात करने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए थे।

पुलिस लाइन गेट पर बढ़ा दी गई सुरक्षा
पखवारे भर पहले पुलिस लाइन की मस्जिद में जुमा की नमाज अदा करने को लेकर कुछ लोगों से पुलिस की तकरार हो गई थी। बाद में पुलिस ने पहले से अनुमति लेने वालों को नमाज अदा करने की छूट दे दी थी। शुक्रवार को पुलिस लाइन गेट पर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई थी।
इन स्थानों पर तैनात थी भारी फोर्स
पुलिस लाइन
चौक घंटाघर
पंचमुखी मंदिर
पंजाबी मार्केट
कटरामेदनीगंज
भुपियामऊ
विश्वनाथगंज
मानधाता जैसे इलाकों में भारी संख्या में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed