फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgrah news

बयान बदलने के लिए दुष्कर्म पीड़िता को बनाया बंधक, केस दर्ज

Thu, 12 Dec 2019 08:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
pratapgrah news
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता को बयान बदलने के लिए बंधक बनाया गया। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के एक गांव में बीते 13 नवंबर को किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। किसी तरह किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता बीते तीन दिसंबर को जिला मुख्यालय पर महिला कल्याण समिति के समक्ष दुष्कर्म के मामले में अपना बयान दर्ज कराने गई थी। आरोप है कि बयान दर्ज कराकर घर लौटते समय रास्ते में लालगंज कोतवाली के इदिलपुर निवासी अमजद, शीतलागंज के जफर व एक अज्ञात आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण कर लिया। पीड़िता को जबरन गाड़ी में लादकर अपने घर ले गए और बंधक बनाकर बयान बदलने के लिए कहा। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोप से इंकार नही करने पर उसके माता पिता को जान से मार देने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पीड़िता ने लालगंज कोतवाली में तहरीर दी लेकिन मुकदमा दर्ज नही किया गया। इसके पश्चात पीड़िता अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश दुबे के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची। एएसपी की फटकार पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ अपहरण व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed