फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Youth's photo viral with pistal on social media

प्रतापगढ़: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ युवक की फोटो वायरल 

Wed, 29 May 2019 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Youth's photo viral with pistal on social media
तमंचे के साथ युवक की तस्वीर। - फोटो : pratapgarh
 एक बार फिर से एक युवक की फोटो तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। फोटो में तीन युवक बैठकर कोल्डड्रिंक पी रहे हैं। इसमें एक युवक ने हाथ में तमंचा ले रखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का चलन तेजी से बढ़ा है। कई मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन इसके बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं। मंगलवार को फिर एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक फोटो वायरल हुई।
विज्ञापन


इसमें तीन लडक़े एक जगह बैठकर कोल्डड्रिंक पी रहे हैं। इनमें से एक युवक ने हाथ में तमंचा पकड़ा हुआ था। फोटो वायरल हुई तो लोगों ने उसके बारे में पूछना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर युवक की पहचान हथिगवां थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी नीरज त्रिपाठी के रूप में हुई। फिलहाल इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे इस क्षेत्र के लोगों को पुलिस का कोई डर ही नहीं है। इस बारे में हथिगवां थाना के प्रभारी इंचार्ज का कहना है कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed