फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Youth firing at Baati-Chokha feast

प्रतापगढ़: बाटी-चोखा की दावत में युवक ने की फायरिंग

Sat, 22 Aug 2020 08:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Youth firing at Baati-Chokha feast
कंधई थाना क्षेत्र में आयोजित निजी आयोजन में हर्ष फायरिंग करता युवक। - फोटो : PRATAPGARH
कंधई इलाके में बाटी-चोखा की दावत के दौरान एक युवक का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ने फायरिंग करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के वैद्यपट्टी में दो दिन पहले बाटी-चोखा की दावत रखी गई थी। जिसमें काफी लोग शामिल हुए थे। देर रात तक पार्टी का दौर चला। इस बीच में पार्टी में शामिल एक युवक असलहे से फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन

उसकी फायरिंग करते हुए किसी ने वीडियो बना ली। शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए कंधई पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। वह इलाके का रहने वाला विशाल है। उसकी तलाश की जा रही है। वह घर छोड़कर फरार है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में छत से गिरे युवक की मौत
मकान के छत पर सोते समय एक युवक नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली के रायपुर निवासी सनी कुमार (22) पुत्र रामकृपाल प्रजापति शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करता था। शुुक्रवार को भगवतगंज में पिंटू यादव के घर आयोजित भागवत कथा में खाना बनाने गया था।
देर शाम पिंटू यादव के घर पर काम खत्म होने के बाद मकान की छत पर सोने चला गया। रात करीब 11 बजे वह बरसात के चलते छत से उतरने लगा। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने के कारण वह छत से नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल ले गए। सनी के परिवार वालों को खबर दी कि बरसात से बचने के लिए छत से उतरते समय सनी गिर गया है। उसके सीने व सिर में चोटें आई हैं। अस्पताल में डाक्टरों ने सनी को मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद लोग शव लेकर घर चले आए। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस व सीओ सिटी अभय पांडेय मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पूछताछ में सनी की मौत को लेकर संदेह जताया और उसकी हत्या की आशंका जताई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अजय प्रजापति का कहना है कि सनी के साथ अनहोनी की आशंका है। उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। नगर कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed