फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Youth beaten to death with sticks and sticks in a road dispute

Pratapgarh: रास्ते के विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

Thu, 18 Jun 2020 12:11 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Jun 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Youth beaten to death with sticks and sticks in a road dispute
shiv murti (file photo) - फोटो : pratapgarh
जेठवारा इलाके में रास्ते को लेकर मंगलवार देर रात हुए विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ हत्या व बलवा मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में नामजद नौ आरोपियों को आनन-फानन में गिरफ्तार कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


 

Pratapgarh: Youth beaten to death with sticks and sticks in a road dispute
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जेठवारा थाना क्षेत्र के डांडी पंडित का पुरवा में हीरालाल वर्मा के दरवाजे से गांव में जाने के लिए कच्चा रास्ता गया है। इसको लेकर हीरालाल व ग्रामीणों के बीच अनबन चल रही है। दो माह पहले हीरालाल वर्मा ने घर के सामने वाले रास्ते पर लोहे का गेट लगवा दिया। दिन में ग्रामीणों के आवागमन के लिए रास्ता खुला रहता है, लेकिन रात में हीरालाल गेट में ताला बंद कर लेता है।

मंगलवार की रात दस बजे गांव के राजेश मिश्रा व परशुराम वर्मा कहीं बाहर से आए और घर जाने के लिए हीरालाल से गेट खुलवाने लगे। तभी हीरालाल का पौत्र शिवमूर्ति वर्मा (25) पहुंचा और गेट खोलने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गेट नहीं खोलने पर राजेश व परशुराम के पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हीरालाल के पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर शिवमूर्ति वर्मा, रामचंद्र वर्मा, रिंकू वर्मा, किशन वर्मा व उर्मिला को लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए घायलों को लक्ष्मणपुर पीएचसी पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने शिवमूर्ति वर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रात दो बजे उसकी सांसें थम गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh: Youth beaten to death with sticks and sticks in a road dispute
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
युवक की मौत की जानकारी पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई रामनाथ वर्मा की तहरीर पर रात में ही राजेश मिश्रा, परशुराम वर्मा, प्रदीप वर्मा, संतोष वर्मा, अर्जुन वर्मा, विष्णु वर्मा, छोटेलाल वर्मा, राजेंद्र वर्मा, राम नरेश वर्मा व प्रिंस मिश्रा के खिलाफ हत्या व बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

केस दर्ज करने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने नौ आरोपियों को धर दबोचा। फरार प्रिंस मिश्रा की तलाश की जा रहा है। सुबह गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएम लालगंज बीके प्रसाद व सीओ सदर तनु उपाध्याय की अगुवाई में आधा दर्जन थानों की फोर्स तैनात रही।

जेठवारा एसओ संजय पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर नौ हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed