फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Women wishing for longevity of husband after fasting on the hartalika teej

प्रतापगढ़: हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत कर महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामना

Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Women wishing for longevity of husband after fasting on the hartalika teej
हरितालिका तीज पर पूजन करती सुहागिन महिलाएं। - फोटो : PRATAPGARH
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया पर शुक्रवार को हरतालिका तीज के अवसर पर सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और सर्वमंगल की कामना से निर्जला व्रत रखा। कठिन व्रत के बावजूद सुहागिनों के चेहरे उत्साह और उल्लास से दमकते रहे।
विज्ञापन

रात को महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव, मां गौरी, गणेश व कार्तिकेय का पूजन किया। शहर के शिव मंदिरों में भी पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मान्यता है कि भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने ही सबसे पहले यह व्रत किया था। उनके तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। तभी से इस व्रत की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौभाग्य की कामना और पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं इस व्रत को रखती हैं। महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं। मिट्टी या रेत से भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति बनाकर पूजा करती हैं। महिलाओं ने गुरुवार को ही तीज को लेकर पूजन व श्रृंगार आदि की सामाग्री की खरीदारी कर ली थी। शुक्रवार को तीज को लेकर महिलाएं उत्साहित थीं। सुबह से ही महिलाएं सजने संवरने में जुट गईं।

हाथों में रंगबिरंगी चूड़ियां, माथे पर बिंदिया लगाकर सोलह श्रृंगार किया। रात को व्रती महिलाओं ने केले के पत्ते से मंडप बनाया और उसमें शिव पार्वती की कच्ची मिट्टी से बनी मूर्ती को स्थापित कर उनका श्रृंगार किया। दूध, दही, घी, मधु, शर्करा और सफेद मिष्ठान का भोग लगाया। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, विवेक नगर, भगवाचुंगी, सहोदर पुर, दहिलामऊ सहित सभी मुहल्लों में तीज पर्व का उल्लास दिखा। रातभर शिवजी की महिमा की कहानियां व भक्तिमय गीत का सामूहिक गायन किया। नवविवाहिताओं और बेटियों ने झूमकर नृत्य भी किया। सुहागिनों की तरह ही बेटियों ने भी अच्छे पति की कामना से तीज का व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने पूजा के बाद पति और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। पंडित आलोक मिश्रा ने बताया कि हरतालिका तीज का बड़ा महात्म्य है। महिलाओं की इसमें बड़ी आस्था है।

हरितालिका तीज पर बेल्हा देवी धाम शिव मंदिर में पूजा करती सुहागिन महिलाएं।

हरितालिका तीज पर बेल्हा देवी धाम शिव मंदिर में पूजा करती सुहागिन महिलाएं।- फोटो : PRATAPGARH

हरितालिका तीज पर बाबा बेलखरनाथ धाम में जलाभिषेक करती सुहागिनें।

हरितालिका तीज पर बाबा बेलखरनाथ धाम में जलाभिषेक करती सुहागिनें।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed