{"_id":"5f42b9598ebc3e3cfb2b0632","slug":"pratapgarh-woman-killed-by-beating-with-brick-and-wood-pratapgarh-news-ald2843095197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: ईंट और लकड़ी से पीटकर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: ईंट और लकड़ी से पीटकर महिला की हत्या
विज्ञापन
मृत महिला राजकुमारी। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
संग्रामगढ़ इलाके में रविवार को ईंट और लकड़ी से पीट-पीटकर अधेड़ महिला की हत्या कर दी गई। परिजनों की खोजबीन के दौरान उसका शव खंडहर में मिला। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबागंज बाजार निवासी दीनानाथ शुक्ला ने बाबागंज-गुजवर मार्ग पर चाय की दुकान खोल रखी है। रविवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे दुकान से उसकी पत्नी राजकुमारी (52) घर जाने के लिए निकली। उसे बेटे को लेकर डाक्टर के पास जाना था।
काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंची। शाम करीब 3 बजे उसका पति घर आया तो वह घर पर नहीं मिलीं। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हो गई। खोजबीन के दौरान घर से थोड़ी दूरी पर हीरागंज-बाबागंज मार्ग के किनारे स्थित सहकारी संघ की पुरानी बिल्डिंग में उसका शव मिला। इसकी जानकारी होने पर बाजार में हड़कंप मच गया। महिला के सिर पर चोट थी। बगल में ही खून से सनी लकड़ी और ईंट बरामद हुआ।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि लकड़ी और ईंट से मारकर उसकी हत्या की गई। घटना की सूचना पर संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी मय फोर्स मौके पहुंचे और छानबीन शुरू की। उधर, सीओ लालगंज भी पहुंच गए। मृतका का शव मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजन दो दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से हुए विवाद की बात कहते हुए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका के चार बेटे मनोज, आकाश, मिथुन, संदीप व दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो गई है। सीओ जगमोहन यादव ने बताया कि हत्या की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल दो संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।