फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh weather news

सुबह उमस, दोपहर बाद रिमझिम बरसात

Tue, 11 Aug 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh weather news
सोमवार को दोपहर हुई रिमझिम बारिश में छतरी लेकर निकले बच्चे। - फोटो : PRATAPGARH
गर्मी से मिली थोड़ी राहत, 13 मिमी हुई बारिश, जगह-जगह किचपिच से आवागमन में हुई दिक्कत
विज्ञापन

प्रतापगढ़। सोमवार को सुबह उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। हालांकि दोपहर बाद बादल सक्रिय हुए तो रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शहर में जगह-जगह किचपिच से आवागमन में दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार 13 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सोमवार को सुबह उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। पंखे व कूलर की हवा बेअसर थी। गर्मी से हाहाकार मचा था। शहर के पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहा, भगवाचुंगी, सदर बाजार, बाबागंज में चहल-पहल रही। राहगीर पसीने से तरबतर दिखे। दुकानदार भी गर्मी से बेहाल थे। दोपहर में पछुआ हवाओं ने सक्रियता दिखाई तो बादलों की उमड़- घुमड़ तेज हो गई। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे गर्मी से थोडी राहत मिल गई। शहर में जगह-जगह जलजमाव के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बादलों की सक्रियता बनी हुई है। बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंताओं के खिलाफ भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ने की सीएम से शिकायत
प्रतापगढ़। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह सोमवंशी ने अधिशाषी अभियंता रानीगंज व प्रतापगढ़ के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ मुकदमे की झूठी सूचना जनसुनवाई पोर्टल पर भेजी गई है। पोर्टल पर बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण की लगातर झूठी आख्या प्रस्तुत की जा रही है। उन्होंने अधिषाशी अभियंताओं के खिलाफ त्रिस्तरीय कमेटी गठित कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह ने कहा कि जिले में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लोकल फाल्ट यदि रात में हो जाए तो कोई ठीक करने नहीं आता। ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य भी दोयम दर्जे का है। यही वजह है कि बदलने के बाद ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। ट्रांसफार्मर की किल्लत से बिजली संकट से पूरा जिला जूझ रहा है। रोस्टर की बातें हवा-हवाई साबित हो रही हैं। ट्रांसफार्मर 24 घंटे तो दूर 24 दिन में भी नहीं बदले जा रहे हैं। विद्युत विभाग के अफसर इसे लेकर तनिक भी संजीदा नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत सीएम से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed