फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Villagers clash with police in dispute to make way

Pratapgarh: रास्ता बनाने के विवाद में पुलिस से भिड़े ग्रामीण, बवाल

Tue, 26 May 2020 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 May 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Villagers clash with police in dispute to make way
pratapgarh - फोटो : कोहड़ौर थाना क्षेत्र के धरौली मुफरिद में रास्ते को लेकर हुए बवाल के दौरान पहुंची पुलिस।
कोहड़ौर के धरौली मुफरिद में रास्ता बनाने को लेकर बवाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लाठी-डंडे से लैस उपद्रवी हमलावर हो गए। पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने के साथ ही ईंट-पत्थर लेकर दौड़ा लिया। हालांकि बाद में कोहड़ौर व कंधई थाने से पहुंची फोर्स ने उपद्रवियों को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। खबर लिखे जाने तक उपद्रवियों की तलाश में पुलिस दबिश देती रही। प्रधानपति समेत चार लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के धरौली मुफरिद में सुरेश कुमार सिंह का लालबहादुर सिंह इंटरमीडिएट कालेज है। कालेज के करीब पटेल बस्ती है। आरोप है कि ग्रामीण कालेज की जमीन के बीच से रास्ता बनाना चाह रहे थे। इसे लेकर कई दिनों से तनातनी चल रही थी। मंगलवार को रास्ता बनाने को लेकर कालेज संचालक व ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


 

Pratapgarh: Villagers clash with police in dispute to make way
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के धरौली मुफरिद में हुए बवाल के दौरान बवालियों को दौड़ाती पुलिस। - फोटो : pratapgarh
देखते ही देखते दोनों ओर से लोगों का जमघट होने लगा। एक पक्ष के लोग रास्ता बनाने की जिद पर अड़े थे तो कालेज संचालक पक्ष के लोग विरोध कर रहे थे। ग्राम प्रधानपति हीरालाल वर्मा समेत अन्य लोगों ने सुरेश कुमार सिंह के पक्ष के रणबहादुर सिंह पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना मिलने पर डायल 112 से पुलिसकर्मी व हल्का के दो सिपाही मौके पर पहुंचे।

वह मामले को समझने का प्रयास कर रहे थे तभी उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। लोगों ने उन पर ईंट-पत्थर भी चलाए। जानकारी मिलने पर कोहड़ौर व कंधई थानाध्यक्ष भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोर्स ने उपद्रव करने वाले लोगों को दौड़ा लिया। पीछे हटने के बाद कुछ उपद्रवी बस्तियों में छिपे रहे।

कुछ देर में सीओ सिटी अभय पांडेय व नगर कोतवाल भी भारी फोर्स लेकर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस बल ने बस्ती में घुसकर उपद्रवियों की खोजबीन शुरू कर दी। घर में महिलाओं के अलावा कोई नहीं मिला। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर विवाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जबरन रास्ता बनाने व मारपीट की तहरीर रीता सिंह पत्नी सुरेश सिंह ने दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed