फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Victim prosecuting the case was threatened by the inspector, audio viral

Pratapgarh : मुकदमे की पैरवी कर रहे पीड़ित को दरोगा ने धमकाया, ऑडियो वायरल 

Tue, 17 May 2022 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 May 2022 12:14 AM IST
सार

पट्टी कोतवाली इलाके के शेषपुर अठगवां गांव का अति शुक्ला महाराष्ट्र के नागपुर में पान की दुकान से परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित के अनुसार सात माह पहले पड़ोसियों ने उसे व उसके परिवार के लोगों पर जमीन के विवाद की वजह से हमला बोला था।

विज्ञापन
Pratapgarh: Victim prosecuting the case was threatened by the inspector, audio viral
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

मारपीट के दर्ज मुकदमे का आरोप पत्र अदालत न भेजने वाले दरोगा ने पीड़ित को दुबारा फोन न करने की धमकी दी। जिसका आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।

विज्ञापन



पट्टी कोतवाली इलाके के शेषपुर अठगवां गांव का अति शुक्ला महाराष्ट्र के नागपुर में पान की दुकान से परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित के अनुसार सात माह पहले पड़ोसियों ने उसे व उसके परिवार के लोगों पर जमीन के विवाद की वजह से हमला बोला था। इस मामले में पट्टी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया मगर आज तक आरोप पत्र न्यायालय नहीं भेजा।
विज्ञापन



विवेचक दरागा ने पीड़ित अति शुक्ला ने मोबाइल पर बात की। जिसमे दरोगा पीड़ित को ही धमकाते हुए दुबारा फोन न करने की बात कहता रहा।  ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पट्टी पुलिस की फजीहत शुरू हो गई। खास बात यह है कि दो दिन पहले थाने के इसी दरोगा के खिलाफ गजरिया गांव के अजीत कुमार सिंह एवं मोलनापुर गांव के विनय पांडेय ने भी रिश्वत खोरी का आरोप लगाकर सीएम व एसपी को शिकायती पत्र भेजा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed