फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: UP Board changed the paper of Inter Biology and Mathematics, examination with new question paper

प्रतापगढ़ : यूपी बोर्ड ने बदला इंटर जीव विज्ञान व गणित का पेपर, नए प्रश्नपत्र से हुई परीक्षा

Tue, 05 Apr 2022 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: UP Board changed the paper of Inter Biology and Mathematics, examination with new question paper
यूपी बोर्ड ने बदला इंटर जीव विज्ञान व गणित का पेपर, नए प्रश्नपत्र से हुई परीक्षा
विज्ञापन

आधी रात कार्यालय पर पहुंचा प्रश्नपत्र, तहसीलवार गठित टीमों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया
गया पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बलिया जिले में पेपर लीक होने के बाद यूपी बोर्ड अब अलर्ट हो गया है। गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए बोर्ड ने जीव विज्ञान और गणित विषय का पेपर रातों- रात बदल दिया गया। रविवार को देररात दोनों ही पेपर के नए प्रश्नपत्र का बंडल डीआईओएस कार्यालय पहुंचा। सोमवार को दूसरी पाली में होनी वाली परीक्षा से पहले दोनों प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा गया। डीआईओएस ने तहसीलवार टीमें गठित कर सभी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया। इधर इसकी सूचना से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मचा रहा।
सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान व दूसरी पाली में इंटर जीव विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में गड़बड़ी की संभावना को देखते हुए यूपी बोर्ड ने रविवार की रात ही डीआईओएस कार्यालय में इंटर जीव विज्ञान और गणित विषय का पेपर पहुंचाया। बता दें कि इसके पहले भी इसी विषय का पेपर सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जा चुका था। बोर्ड से नया प्रश्नपत्र आने के बाद इसे सोमवार की पहली पाली में ही सभी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाना था। दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा को लेकर डीआईओएस ने परीक्षा विभाग से जुड़े स्टाफ के साथ बैठक कर बदले गए प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की योजना बनाई। इसके लिए तहसीलवार टीमों का गठन कर प्रश्नपत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। प्रत्येक तहसील में पांच-पांच टीमों को वाहन के साथ लगाया गया। सभी को परीक्षा केंद्रों की सूची के साथ प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए। डीआईओएस की देखरेख में सुबह साढ़े सात बजे प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र वार अलग कर टीम को सौंपा गया। पुलिस की सुरक्षा में प्रश्नपत्रों को टीम ने पहली पाली में ही 207 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि इंटर गणित व जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र का दूसरा सेट रात में ही बोर्ड से भेजा गया था। सुबह टीमें गठित कर इसका वितरण कड़ी सुरक्षा में कराने के बाद दूसरी पाली में शांतिपूर्ण परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

इनसेट------------------
यूपी बोर्ड: हाईस्कूल व इंटट की परीक्षा में 11324 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। रविवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की दोनों पाली की परीक्षा में 11324 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान के पेपर की परीक्षा थी। इसमें 57172 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में कुल 7056 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में ही इंटर मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र का पेपर था। इसमें 7921 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1208 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इधर दूसरी पाली में इंटर जीव विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में कुल 30316 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में कुल 3060 परीक्षार्थी अनुस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी में सचल दल भ्रमण करते रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में कहीं भी नकल की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो00
अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों में दिखा उबाल, तालाबंदी कर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। तहसील मे तैनात नायब नाजिर हत्याकांड को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं तथा कर्मचारियों में यहां जमकर उबाल देखा गया। कर्मचारियों ने तहसील के सभी पटलों मे तालाबंदी कर दी। इससे प्रशासनिक व न्यायिक कामकाज ठप हो गया। इधर कर्मचारियों के समर्थन मे वकीलों ने भी आरोपी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ तीखे तेवर मे आ गए। नाराज वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच नए एसडीएम अरुण कुमार सिंह भी तहसील पहुंच गये। तहसीलदार जावेद अंसारी के साथ तहसील पहुंचे एसडीएम कर्मचारियों व अधिवक्ताओं के आक्रोश का रुख भांपकर तत्काल निरीक्षण गृह वापस चले गए। विरोध करने वाले अधिवक्ताओं की मांग है कि आरोपी एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह की फौरन गिरफ्तारी हो। विरोध प्रदर्शन करने वालों में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह, महामंत्री प्रवीण यादव, अनिल महेश, देवी प्रसाद मिश्र, अजय शुक्ल गुड्डू, लाल राजेंद्र सिंह, केबी सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, रामलखन शर्मा, प्रमोद तिवारी, हरिश्चंद्र पांडेय, आदि अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed