फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Uncontrolled bolero trampled two students standing on the highway, died

प्रतापगढ़ : बेकाबू बोलेरो ने हाईवे पर खड़े दो छात्रों को रौंदा, मौत

Thu, 08 Oct 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Uncontrolled bolero trampled two students standing on the highway, died
लालगंज के सगरा सुन्दरपुर में सड़क हादसे में मृत आमिर। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर बाजार में बुधवार को अनियंत्रित बोलेरो ने हाईवे पर खड़े छात्र सूफियान (20) व आमिर (15) को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छात्रों का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो बांदा के एआरटीओ देवमणि भारती की बताई जा रही थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लालगंज के बाबूतारा गांव निवासी सूफियान पुत्र बशीर व आमिर पुत्र मंजूर बुधवार को किसी काम से बाइक से सगरासुंदरपुर बाजार आए थे। लौटते समय बाजार से आगे पेट्रोलपंप के पास उन्हें गांव शकील पुत्र शरीफ मिल गया।
विज्ञापन

सूफियान व आमिर लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे बाइक खड़ी कर शकील से बात करने लगे। तभी रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो सामने ऑटो आ जाने से अनियंत्रित हो गई। उसने हाईवे के किनारे खड़े तीनों लोगों को रौंद दिया। सूफियान व आमिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शकील गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद बोलेरो बाइक को टक्कर मारती हुई हाईवे पर पलट गई। सूफियान और आमिर सगरासुंदरपुर के ही एक कॉलेज के छात्र थे। घायल शकील को अस्पताल भेजा गया। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल संजय यादव ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लालगंज के सगरा सुन्दरपुर में बाइक को टकभ्कर मारकर पलटी बोलेरो।

लालगंज के सगरा सुन्दरपुर में बाइक को टकभ्कर मारकर पलटी बोलेरो।- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज के सगरा सुन्दरपुर में अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक।

लालगंज के सगरा सुन्दरपुर में अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed