फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: uncle burnt dead bodies after strangling two innocent nephews

प्रतापगढ़ : ताऊ ने दो मासूमों भतीजों की गला दबाकर हत्या करने के बाद जला दिए शव 

Fri, 21 Jan 2022 09:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 09:13 PM IST
सार

संग्रामगढ़ इलाके में सनसनीखेज वारदात, पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को लिया हिरासत में। बाहर निकली हुई दोनों बच्चों की जीभ, विधवा मां के शौच जाने के बाद की वारदात, जमीन का था विवाद।

विज्ञापन
Pratapgarh: uncle burnt dead bodies after strangling two innocent nephews
प्रतापगढ़ में बच्चों की जलकर मौत के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भुन्ना का पुरवा भद्दिव गांव में शुक्रवार तड़के ताऊ ने जमीन के विवाद को लेकर अपने दो मासूम भतीजों की गला दबाकर हत्या करने के बाद उनके शव जला दिए। शौच गई मां लौटने पर दोनों बच्चों के शव देख चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए।

विज्ञापन



घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। दोनों बच्चों की जबान बाहर निकली हुई थी। आशंका जताई गई कि दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद बाद कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव जलाए गए। 
विज्ञापन



भुन्ना का पुरवा भद्दिव गांव निवासी नीलम पटेल के पति दिलीप पटेल की बीमारी से काफी पहले मौत हो चुकी है। नीलम का जेठ अशोक पटेल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे नीलम कमरे में बेड पर अपने दोनों बेटों इशांत (8) व कृष्णा (6) को सोते हुए छोड़कर शौच के लिए बाहर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में बाहर से लगा दी थी कुंडी
लौटने पर कमरे के दरवाजे में बाहर से कुंडी लगी देखकर हैरान रह गई। जेठ अशोक उसके घर की तरफ से आता दिखा। वह भागकर कमरे में पहुंची तो बेड पर दोनों बच्चों के अधजले शव पड़े थे। दोनों बेटों को मृत देखकर वह बदहवाश होकर चीखने लगी। इस पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।


कमरे का नजारा देखकर ग्रामीण भी दहल गए। दोनों मासूमों की जबान बाहर निकल आई थी। इसके साथ ही उनके कपड़ों पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया था। इससे उनके चेहरे के आसपास का भाग ज्यादा जला था। सूचना मिलने पर संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने लगी।


थोड़ी ही देर में सीओ लालगंज व एडिशनल एसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां नीलम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अशोक पटेल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया।


दो मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एएसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह लगा रहा है कि दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद उनके शव जलाए गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed