{"_id":"5f454e438ebc3e3cf67f72e0","slug":"pratapgarh-two-bikes-collided-two-youths-killed-three-injured-pratapgarh-news-ald284489552","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: दो बाइकें टकराईं, दो युवकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: दो बाइकें टकराईं, दो युवकों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
Pratapgarh: Two bikes collided, two youths killed, three injured
हथिगवां थाना क्षेत्र के बछरौली गांव के पास प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
हथिगवां थाना क्षेत्र के बछरौली गांव के पास प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे हथिगवां एसओ ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजा।
यहां डाक्टरों ने बाघराय के बेधन गोपालपुर गांव निवासी श्यामलाल पटेल (26) पुत्र महंतलाल व हथिगवां के इब्राहिमपुर कुढ़ा गांव निवासी रिंकू (22) पुत्र रामसेवक को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल बाघराय के बेधनगोपालपुर निवासी नीरज पटेल पुत्र कामता प्रसाद, हथिगवां के खांभा निवासी विजय पटेल पुत्र हीरालाल सहित एक अज्ञात युवक को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। देर शाम सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
शौच गए युवक की नहर में डूबने से मौत
शौच करने गए युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के नेवादा टेकीपट्टी गांव निवासी अशोक कुमार साहू (45) पुत्र अमृत साहू बीते 22 अगस्त को शौच के लिए बिहार नहर के पास गया था। इस दौरान फिसलकर वह नहर में डूब गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को एक शव शकरदहा मकुनीपुर फटकी के पास दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी शकरदहा अरविंद उपाध्याय को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के सहयोग से अशोक के शव को नहर से बाहर निकलवाया। अशोक की पत्नी जमुनी देवी ने उसकी पहचान की।