प्रतापगढ : बीमारी एवं आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने नदी में लगाई छलांग, दूसरे दिन मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगीपुर थाना क्षेत्र के इटौरा पहाड़पुर के रहने वाला जय राम सरोज पंजाब स्थित एक भट्टे पर मजदूरी करता था। करीब चार माह पूर्व वह भट्ठे पर ही आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया था। कुछ दिन पंजाब में इलाज कराने के बाद वह अपने गांव इटौरा पहाड़पुर वापस आ गया था और यहीं पर अपना इलाज करा रहा था। घर पर रहने के कारण वह अपनी बीमारी तथा आर्थिक तंगी के चलते कुछ दिनों से काफी परेशान था।
अपना इलाज तथा बीवी बच्चों को पालने के चक्कर में आर्थिक रूप से काफी परेशान था। शुक्रवार की देर शाम वह साइकिल से अपने घर से करीब पांच किलोमीटर दूर अंतू सांगीपुर बॉर्डर पर स्थित सांडवा चंडिका विकासखंड अंतर्गत सिंघनी घाट स्थित सई नदी के पुल पर आ गया।
पुल के बीचों बीच खड़ा होकर के जयराम सरोज ने सई नदी में छलांग लगा दी। राह चलते लोगों ने उसे नदी में कूदते देखा तो पुलिस को सूचना दी। अंतू तथा सांगीपुर की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मामला सांगीपुर पुलिस का होने के चलते सांगीपुर पुलिस सक्रिय हो गई। अंतू पुलिस भी सहयोग में मौके पर डटी रही।
पुलिस रात में ही गोताखोरों की मदद से प्रकाश की व्यवस्था करवा कर नदी में कूदे जय राम सरोज को ढूंढने का प्रयास करती रही लेकिन शनिवार को सुबह तक उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार दोपहर बाद उसका शव गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से नदी से बरामद किया गया।