फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: The old woman sleeping alone in the house was beaten to death, the whole room was ruined

प्रतापगढ़ : घर में अकेली सो रही वृद्धा को पीट-पीटकर मार डाला, पूरा कमरा हो गया था तहस नहस

Sat, 02 Oct 2021 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Oct 2021 08:04 PM IST
सार

मौत से पहले वृद्धा ने हत्यारों के साथ किया था संघर्ष, पूरे कमरे का सामान बिखर गया था, उसके बालों को नोचा गया था। खेत से लौटी बहू ने खून से लथपथ शव देखा तो सन्न रह गई। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Pratapgarh: The old woman sleeping alone in the house was beaten to death, the whole room was ruined
हत्या

विस्तार

घर में अकेली सो रही वृद्ध महिला को पटक-पटककर मार दिया गया। हत्यारों ने उसके बाल नोंच लिए थे। चूड़ियां भी टूटी पड़ी थीं। पूरा कमरा तहस-नहस कर दिया गया था। सुबह बहू खेत से लौटी तो वृद्धा का शव निर्वस्त्र अवस्था में नीचे पड़ा था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। 
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी संवारा देवी (70) शुक्रवार रात घर में अकेली थी। उसकी बहू मंजुला खेत की रखवाली करने गई थी। संवारा का बेटा शंकरलाल बंगलुरु में रहता है। देर रात कुछ लोग संवारा देवी के घर में घुस गए और पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाल नोंचे गए थे। चूड़ियां भी टूट गई थीं। पूरा कमरा तहस-नहस था। ऐसा लग रहा था कि हत्यारों से बचने के लिए संवारा देवी ने काफी देर तक संघर्ष किया था।

विज्ञापन

 

शनिवार सुबह जब बहू मंजुला घर लौटी तो संवारा देवी का शव चारपाई के पास नग्नावस्था में पड़ा था। वहां एक लाठी भी मिली। बहू के शोर मचाने पर भारी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ और एएसपी पश्चिमी भी पहुंच गए। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एडिशनल एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि घटना के कारणों की जांच हो रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शराब लेने के विवाद में हत्या की आशंका 
मृतक महिला महुए की कच्ची शराब बनाती थी। वह घर पर ही कच्ची शराब बेचती थी। शुक्रवार रात में कुछ लोग उसके पास शराब लेने आए थे, लेकिन उसने मना कर दिया था। पुलिस इस विवाद को उसकी हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। 

 

अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा, चार संदिग्ध लोगों को उठाया 
हथिगवां थाना क्षेत्र का बलीपुर गांव बड़ी घटनाओं को लेकर चर्चा में रहता है। यही वह गांव है जहां सीओ की हत्या हो गई थी। अभी कुछ महीने पहले मामूली विवाद में दो हत्याएं हो गई थीं। एक बार फिर से महिला की हत्या की सूचना आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अफसर भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के दामाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

सुबह पहुंचा शराबी करने लगा हंगामा 
हथिगवां के बलीपुर गांव में वृद्ध महिला की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान वहां एक शराबी भी पहुंचा और शव को जल्द हटाने की बात कहने लगा। इस पर एसओ ने उसे डांटकर भगा दिया। हालांकि बाद में उसे संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया गया। 



काजू उठाने की जानकारी पर पकड़ा गया युवक 
मृतक महिला के घर के पास काफी मात्रा में काजू गिरे हुए थे। बगल गांव का एक युवक सुबह उन्हें उठा रहा था। इसी दौरान मृतका की बहू घर पर आ गई। उसने युवक को काजू उठाते हुए देखा, लेकिन वह अपनी सास के पास चली गई। बाद में उसने पुलिस को युवक के बारे में जानकारी दी। इस पर युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed