फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: The headman, who was returning home from the bike, was shot by the miscreants riding on the bike, the angry villagers made a ruckus

प्रतापगढ़ : दिनदहाड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने प्रधानपति को मारी गोली, रेफर

Mon, 04 Oct 2021 05:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Oct 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: The headman, who was returning home from the bike, was shot by the miscreants riding on the bike, the angry villagers made a ruckus
Pratapgarh : बदमाशों की गोली से घायल प्रधानपति राजकुमार यादव। - फोटो : pratapgarh

दिनदहाड़े बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सपा नेता प्रधानपति को गोली मार दी। आसपास के लोगों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। गंभीर रूप से घायल प्रधानपति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रधानपति व जिला पंचायत सदस्य के भाई को गोली मारने की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने जेठवारा- मोहनगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के समझाने पर लोग मान गए। प्रधानपति की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के सरियापुर निवासी जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव के भाई राजकुमार यादव (48) प्रधानपति हैं। सोमवार दोपहर वह खाना खाने के लिए घर गए थे। वहां से लाई कारखाने पर लौटते समय नौबस्ता के करीब तीन नकाबपोश बदमाश सामने आ गए। बदमाशों ने बिना समय गंवाए राजकुमार यादव पर फायर झोंक दिया। चार राउंड गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले।

विज्ञापन

फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस के साथ ही परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में पुलिस के पहुंचने के बाद लोग राजकुमार को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने जेठवारा- मोहनगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाने लगी। मगर लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े थे।

सूचना पर एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र, सीओ लालगंज मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। भरोसा दिया कि आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। एएसपी के आश्वासन पर ग्रामीण जाम हटाने को राजी हो गए। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। अभी घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन

अस्पताल में सपाइयों ने किया हंगामा
जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव के भाई राजकुमार को गोली मारने के बाद पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। यहां मौजूद समाजवादी पाटी के पदाधिकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। पुलिस प्रशासन को लापरवाह कहते हुए प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। हालांकि पहले से ही पुलिस कर्मियों ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को इमरजेंसी में प्रवेश से रोक लगा दिया था।

चिकित्सकों के रेफर करने के बाद पुलिस के साथ घायल राजकुमार को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई नेता भी एंबुलेंस के पीछे-पीछे अपनी गाड़ी से प्रयागराज गए। अस्पताल में संतोष यादव, राहुल यादव, वसिक खान, मनीष पाल, शांति सिंह, महिमा गुप्ता समेत अन्य सपा कार्यकर्ता अस्पताल में मौजूद रहे। 

विज्ञापन

पुलिस खोज रही गोली मारने की वजह
एएसपी पश्चिमी ने प्रधानपति के ऊपर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लालगंज के साथ जेठवारा पुलिस और एसओजी टीम को लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ प्रधानपति को दिनदहाड़े गोली मारने की वजह की खोजबीन पुलिस करती रही।

छात्रा ने फंदे पर झूलकर दी जान, मचा कोहराम

अज्ञात कारणों से छात्रा ने फंदे पर झूलकर जान दे दी, जिससे घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे।

पट्टी कोतवाली के आशापुर अठगवां निवासी दयाशंकर यादव पटियाला में पेंटिंग का काम कर परिवार का गुजर बसर करता है। घर पर उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है।  रविवार की रात उसकी बेटी रागिनी (19) अपने  कमरे में सोने चली गई। सुबह काफी देर तक रागिनी का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। कई बार उसे आवाज दी मगर कोई जवाब नहीं मिला।

दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते परिजन खिड़की से देखे तो रागिनी का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  दयाशंकर के तीन बेटी और एक बेटा है। बेटी रागिनी सबसे छोटी थी। उसकी मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed