फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: The game of check-out begins, the prestige of the veterans at stake in the district panchayat elections

प्रतापगढ़ : शह-मात का खेल शुरू, जिला पंचायत चुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर 

Sun, 27 Jun 2021 09:28 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Jun 2021 09:28 PM IST
सार

  • भाजपा, सपा व जनसत्ता दल में रस्साकसी, सपा के सबसे अधिक 17 जिला पंचायत सदस्य 

विज्ञापन
Pratapgarh: The game of check-out begins, the prestige of the veterans at stake in the district panchayat elections
पूर्व मंत्री राजा भैया - फोटो : Twitter @Raghuraj_Bhadri

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जे को लेकर सियासी दलों के बीच नामांकन के बाद शह-मात का खेल शुरू हो गया है। सभी प्रत्याशी व पार्टी के जिम्मेदार जीते सदस्यों से संपर्क कर उन्हें अपने पाले में लाने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। इस चुनाव में सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा, सपा व जनसत्ता दल ने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव तीन जुलाई को होना है। जिसके लिए भाजपा ने क्षमा सिंह, सपा ने अमरावती व जनसत्ता दल ने माधुरी पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पूनम ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि 29 जुलाई को पूनम अपना नामांकन पत्र वापस ले सकती हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव में अब केवल छह दिन शेष बचे हैं। जिले में कुल 57 जिला पंचायत सदस्य हैं। जिसमें सबसे अधिक सपा समर्थित 17 सदस्य चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन


जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 12, भाजपा के सात, कांग्रेस के पांच, बसपा के दो सदस्य निर्वाचित हुए हैं। नामांकन के बाद से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। अब शह और मात का खेल शुरू हो गया है। एक-एक सदस्यों को पाले में लाने के लिए जिम्मेदारों की जोरआजमाइश तेज हो गई है। भाजपा, सपा व जनसत्ता दल के नेताओं की नजर सभी सदस्यों की गतिविधियों पर है। संपर्क के दौरान उनके क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का वादा भी किया जा रहा है। किसी भी तरह सदस्यों का समर्थन हासिल कर चुनाव जीतने के लिए नेता जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चुनाव में भाजपा के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, सांसद संगमलाल गुप्ता, कौशांबी सांसद विनोद सोनकर, भाजपा के विधायक धीरज ओझा, अद एस के सदर विधायक राजकुमार पाल, विश्वनाथगंज विधायक की प्रतिष्ठा फंसी है। इसके अलावा सपा प्रत्याशी अमरावती के लिए पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, पूर्व विधायक रामसिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य समेत अन्य सपाइयों ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ रखा है। वहीं जनसत्ता दल की प्रत्याशी माधुरी पटेल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह व कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी रणनीति के साथ मैदान मारने के लिए बेकरार हैं। अब यह तो समय बताएगा कि कौन अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed