{"_id":"61059c3cae3d4c19455bc3bb","slug":"pratapgarh-the-dead-body-of-the-martyr-soldier-ritesh-pal-did-not-reach-cm-yogi-adityanath-gave-help-of-50-lakh-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : नहीं पहुंचा शहीद सैनिक रितेश पाल का शव, राह देखते रहे परिजन, सीएम ने 50 लाख रुपये की दी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : नहीं पहुंचा शहीद सैनिक रितेश पाल का शव, राह देखते रहे परिजन, सीएम ने 50 लाख रुपये की दी मदद
Sun, 01 Aug 2021 12:26 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:26 AM IST
सार
- आज सुबह पार्थिव शरीर आने की संभावना, दिनभर दुख जताने के लिए पहुंचते रहे लोग
- पचास लाख की मिलेगी मदद, शहीद के नाम से होगी सड़क
विज्ञापन
prayagraj news : शहीद रितेश पाल (फाइल फोटो)।
- फोटो : pratapgarh
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मनाली में भुस्खलन के दौरान शहीद हुए रितेश पाल का पार्थिव शरीर शनिवार को भी घर नहीं पहुंचा। शहीद को देखने की ललक लिए हुए दूरदराज से लोग पहुंचते रहे। परिजनों को लोग सांत्वना देते रहे। शहीद सैनिक के घर पहुंचे एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता ने पिता को मुख्यमंत्री की ओर से प्रदान की गई मदद की जानकारी देते हुए पत्र थमाया। उन्होंने बताया कि गांव में शहीद के नाम से सड़क बनेगी। परिवार के एक सदस्य को नौकरी के साथ 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन
अंतू के पूरे भइया निवासी रितेश पाल हिमाचल प्रदेश में ड्यूटी पर थे। भुस्खलन के दौरान जेसीबी से मलबा साफ करते समय उन पर पहाड़ टूटकर गिर पड़ा। जिससे वह शहीद हो गए। शुक्रवार को परिवार के लोगों को रितेश की मौत की खबर मिली। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। शनिवार को पार्थिव शरीर का दर्शन करने व परिवार के लोगों को सांत्वना देने के लिए आसपास के ग्रामीणों के साथ रिश्तेदार आते-जाते रहे। हालांकि शनिवार को रितेश का पार्थिव शरीर गांव नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
pratapgarh news : शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सदर विधायक राजकुमार पाल।
- फोटो : pratapgarh
बताया जा रहा है कि मसूरी के रास्ते सड़क से पार्थिव शरीर प्रयागराज देर रात पहुंचेगा। वहां से रविवार की सुबह घर लाया जाएगा। सदर विधायक राजकुमार पाल ने परिवार के बीच पहुंचकर संवेदना जताई। सदर एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया पत्र पिता मूलचंद पाल को सौंपा। मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और शहीद के नाम पर गांव की सड़क का नाम रखने का आश्वसान दिया है। पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी समेत तमाम लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
घर के करीब ही बन रहा शहीद स्मारक
शहीद रितेश पाल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार घर के करीब होगा। सदर विधायक राजकुमार पाल शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था कराते रहे। गांव के युवा भी रितेश की शहादत पर गर्व करते हुए अंतिम संस्कार की तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे।
घर के करीब ही बन रहा शहीद स्मारक
शहीद रितेश पाल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार घर के करीब होगा। सदर विधायक राजकुमार पाल शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था कराते रहे। गांव के युवा भी रितेश की शहादत पर गर्व करते हुए अंतिम संस्कार की तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे।