{"_id":"5c86a86ebdec2214173a1b0b","slug":"pratapgarh-the-body-of-the-laborers-reached-home-maacha-kohram","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: मजदूरों का शव पहुंचा घर, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: मजदूरों का शव पहुंचा घर, मचा कोहराम
Mon, 11 Mar 2019 11:57 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मरा मजदूर सुरेंद्र
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मरे दोनों मजदूरों के शव सोमवार को घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजन बिलखने लगे। परिवार के गुजर-बसर के लिए दोनों ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। मऊआइमा से ईंट उतारकर लौटते समय रास्ते में हादसा हुआ था।
मानधाता थाना क्षेत्र के सरायराजा निवासी अंशुमान सिंह का खरवई में ईंट भट्ठा है। रविवार की शाम भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लादकर मजदूर मऊआइमा के तिलई बाजार पहुंचाने गए थे। वहां से ईंट उतारने के बाद अरुण ट्रैक्टर लेकर ईंट भट्ठे पर लौट रहा था। मानधाता के खरवई टेकई का पुरवा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब आठ फिट नीचे गेहूं के खेत में पलट गया था।
इससे घटनास्थल पर ही सुरेंद्र कुमार (22) पुत्र त्रिभुवन सरोज निवासी भवानी का पुरवा थाना महेशगंज और अरुण कुमार (28) पुत्र रामपाल निवासी सरौल थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर की मौत हो गई थी। जबकि ट्रैक्टर पर सवार गब्बर (18) पुत्र लक्ष्मण निवासी भवानीपुर महेशगंज घायल हो गया था।
विज्ञापन
सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। लाश देखते ही घर में कोहराम मच गया। सुरेंद्र का शव घर पहुंचा तो गांव के लोग जमा हो गए। भट्ठा मालिक अंशुमान सिंह ने बताया की दोनों के परिवारों की वह हर स्तर पर मदद करेंगे। एसओ मानधाता ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
बुग्गी चलाते-चलाते अरुण चलाने लगा था ट्रैक्टर
फतेहपुर का रहने वाला अरुण अपने माता-पिता व भाई बहन के साथ ईंट-भट्ठे पर 17 नवंबर से काम करता था। अरुण की मां निर्मला ने बताया वह लोग कच्ची ईंट बनाने का काम करते हैं। अरुण भट्ठे पर बुग्गी चलाता था। सुरेंद्र भी तीन महीने पहले अपने छोटे भाई करन व पिता के साथ काम करने आया था।
वह भी बुग्गी ही चलाता था। ईंट लादते-लादते वह ट्रैक्टर भी चलाने लगे थे। दोनों एक साथ काम करते थे। मजदूरों के न होने पर रुपये कमाने की लालच में दोनों शाम को ईंट लादकर पहुंचाने चले गए थे।
सुरेंद्र का शव लेकर परिजन पहुंचे घर
मानधाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर में ट्रैक्टर पलटने से मौत के आगोश में समाए सुरेंद्र सरोज की लाश लेकर परिजन सोमवार की शाम घर पहुंचे। लाश देखते ही परिजन व रिश्तेदार रोने बिलखने लगे। हर कोई हादसे पर दुख जता रहा था। ईंट भट्ठा मालिक परिवार को सांत्वना देते रहे।