फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: The army stopped the sacrifice, drove the people who came with the animals

प्रतापगढ़ : सेना ने बंद कराई कुर्बानी, जानवर लेकर पहुंचे लोगों को खदेड़ा

Sun, 10 Jul 2022 09:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 09:32 PM IST
सार

कुर्बानी के लिए लगाए गए टेंट गिरा दिए। जिससे वहां भगदड़ मच गई। लोग अपने सामान समेटकर भागने लगे। सेना के जवानों ने बांस का कारोबार करने वालों को भी हिदायत दी। कुर्बानी के लिए सेना से किसी ने  अनुमति नहीं ली थी। सेना के जवानों ने सभी को भगाकर मैदान से हटाया।

विज्ञापन
Pratapgarh: The army stopped the sacrifice, drove the people who came with the animals
प्रतापगढ़ में रामलीला मैदान में कुर्बानी देने पहुंचे लोगों को रोकते सैनिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर पालिका ने बकरीद पर बड़े जानवरों की कुर्बानी के लिए रामलीला मैदान में स्लाटर हाउस बनाया था। रविवार की सुबह नमाज अदा करने के बाद लोग कुर्बानी करने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे। यहां टेंट लगाकर लोग कुर्बानी दे रहे थे। अचानक प्रयागराज से सेना के जवान पहुंचे और रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटवाने लगे।

विज्ञापन



कुर्बानी के लिए लगाए गए टेंट गिरा दिए। जिससे वहां भगदड़ मच गई। लोग अपने सामान समेटकर भागने लगे। सेना के जवानों ने बांस का कारोबार करने वालों को भी हिदायत दी। कुर्बानी के लिए सेना से किसी ने  अनुमति नहीं ली थी। सेना के जवानों ने सभी को भगाकर मैदान से हटाया।

विज्ञापन

अल्लाह की बारगाह में सजदा, मांगी अमन-चैन की दुआएं 

कुर्बानी का त्योहार ईद उल अजहा रविवार को पूरी अकीदत, संजीदगी और पाकीजगी के साथ मनाया गया। ईदगाह और जामा मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने कुर्बानी दी। लोगों को कुर्बानी के मायने बताए गए, फिर मुल्क की सलामती व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर मुबारकबाद दी। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह पहुंचकर एडीएम, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों व नेताओं ने लोगों को मुबारकबाद दी।


बकरीद का पर्व हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की ओर से अपने कलेजे के टुकड़े हजरत इस्माइल रजि अल्लाह की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। जिले में तीन दिन तक पर्व मनाने का सिलसिला चलता है। हैसियत के मुताबिक अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी के लिए लोग काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे। बकरीद की नमाज अदा करने के लिए रविवार की सुबह लोग ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे। चूंकि इबादतगाहों में नमाज का वक्त सुबह के समय रखा गया था। ईदगाह में नमाज पढ़ना सुन्नत है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग भुलियापुर ईदगाह पहुंचे।

शहर में सबसे पहले बकरीद की नमाज चांदतारा मस्जिद में सुबह साढ़े पांच बजे हुई। इसके बाद अबुल कलाम मस्जिद में साढ़े छह बजे नमाज अदा की गई। ईदगाह व मस्जिदों में तमाम बच्चों ने भी नमाज अदा की। ईदगाह में मौलाना रियाज साहब ने नमाज अदा कराई। इसके पहले उन्होंने ईद उल अजहा के बारे में तफसील से बयान किया। मुतवल्ली की देखरेख में ईदगाह के भीतर और बाहर नमाजियों के लिए इंतजाम कराए गए थे। इसके अलावा जामा मस्जिद में सबसे बड़ी जमात नमाज पढ़ने वाले लोगों की जुटी। यहां मौलाना रईस साहब ने नमाज अदा कराई। मौलाना रईस ने बकरीद के मकसद को बताया।

विज्ञापन

भुलियापुर ईदगाह में एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, एएसपी डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी अभय पांडेय समेत अन्य लोग सभी को मुबारकबाद देते रहे। सिप्तैन रोड स्थित शिया मस्जिद में भी बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा पल्टन बाजार स्थित गुलशने मदीना मस्जिद में अलग-अलग समय में दो बार ईद उल अजहा की नमाज अदा कराते हुए दुआ मांगी गई। शहर से ग्रामीण इलाकों तक बकरीद की नमाज अमन के साथ अदा की गई। ईदगाह व मस्जिदों पर सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही। ड्रोन कैमरे से शहर व ग्रामीण अंचल के संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही थी। शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद का पर्व संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed