फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Tehsildar of Raniganj arrested for murder of female constable in lucknow life was taken in love affair

प्रतापगढ़: लखनऊ में महिला सिपाही की हत्या के आरोप में रानीगंज का तहसीलदार गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में ली गई थी जान

Sun, 20 Feb 2022 09:43 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Feb 2022 09:43 AM IST
सार

बाराबंकी के असंद्रा थाने से स्थानांतरित होकर पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुख्यालय पर तैनात अनुभाग अधिकारी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Pratapgarh: Tehsildar of Raniganj arrested for murder of female constable in lucknow life was taken in love affair
महिला सिपाही रुचि सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिला के रानीगंज में तैनात तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लखनऊ पुलिस ने आरोपी तहसीलदार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन


आरोपी तहसीलदार ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसके और महिला सिपाही रुचि सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन सिपाही रुचि सिंह अब उस पर लगातार दवाब डाल रही थी। इससे परेशान होकर उसने सिपाही की हत्या करने की योजना बना ली। बाद में मौका मिलने पर उसने सिपाही की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया।

विज्ञापन

सात दिन से थी लापता, गुरुवार को नाले में मिला था शव

बाराबंकी के असंद्रा थाने से स्थानांतरित होकर पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुख्यालय पर तैनात अनुभाग अधिकारी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला सिपाही सात दिन से लापता थी, जिसके बाद गुरुवार को लखनऊ में पीजीआई इलाके के माती स्थित नाले में उसका शव मिला था।

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, बिजनौर जिले की रहने वाली महिला सिपाही रुचि सिंह पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं। रुचि अर्जुनगंज में किराए के मकान में रह रही थी। 13 फरवरी को रुचि की ड्यूटी थी लेकिन वह काम पर नहीं पहुंची। सिपाही के गैरहाजिर होने पर उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया था। अनुभाग अधिकारी एमपी सिंह के मुताबिक, रुचि की गुमशुदगी सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed