फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Teachers Won 13 Gold and Two Silver in State Level Masters Games

प्रतापगढ़: राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स में शिक्षकों ने 13 गोल्ड व दो सिल्वर जीते

Sun, 24 Nov 2019 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Teachers Won 13 Gold and Two Silver in State Level Masters Games
प्रधानाध्यापक कृपाशंकर पांडेय। - फोटो : PRATAPGARH
वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में क्षेत्र के पांच लोगों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के साथ ही गोल्ड मेडल जीते हैं। उनकी इस उपलब्धि से शिक्षकों सहित क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता वाराणसी के एंफीथियेटर में 22 व 23 नवम्बर को आयोजित हुई। इसमें प्रदेशभर के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय बसवाही के प्रधानाध्यापक कृपाशंकर पांडेय ने 50-55 ऐज ग्रुप में पुरुष एकल बैडमिंटन में गोल्ड व पुरुष युगल बैडमिंटन में गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सुंदरगंज बाघराय के प्रधानाध्यापक मानवेंद्र द्विवेदी ने 45-50 ऐज गुप में गोला, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो में गोल्ड मेडल जीते। बिहार में व्यायाम शिक्षक राजीव सिंह ने 50-55 ऐज ग्रुप में गोला फेंक में गोल्ड, डिस्कस थ्रोम में गोल्ड, पुरुष युगल बैडमिंटन में गोल्ड और पुरुष एकल बैडमिंडन में सिल्वर प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबागंज अवसानगंज प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक संजीत सरोज ने 35-40 ऐज ग्रुप में 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड व हर्डल में गोल्ड मेडल हासिल किया है। कुंडा के फेरई का पुरवा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्र ने 40-45 ऐज ग्रुप में हैमर थ्रो में गोल्ड व डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल हासिल किया।

अब यह सभी फरवरी में गुजरात के बड़ोदरा जनपद में आयोजित एथलेटिक्स, आरचेरी सहित अन्य व्यक्तिगत कार्यक्रमों में अंतर्राष्ट्रीय खेलों के चयन के लिए प्रतिभाग करेंगे। क्षेत्रीय लोगों, जनप्रतिनिधियों ने सभी का स्वागत किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, जिला महामंत्री मीना सिंह, जिला मंत्री विनय सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष बिहार आशुतोष गुप्ता, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुशील शुक्ला, रणंजयमणि, धर्मराज, संजीव कुमार ने शिक्षकों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

मानवेंद्र द्विवेदी।

मानवेंद्र द्विवेदी।- फोटो : PRATAPGARH

राजीव सिंह।

राजीव सिंह।- फोटो : PRATAPGARH

संजीत सरोज।

संजीत सरोज।- फोटो : PRATAPGARH

मनोज कुमार मिश्र।

मनोज कुमार मिश्र।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed