{"_id":"5c9a6cc6bdec22140a17571e","slug":"pratapgarh-subversion-in-hospital-for-medical-reasons-disrespect-to-the-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: मेडिकल कराने को लेकर अस्पताल में तोड़फोड़, डाक्टर से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: मेडिकल कराने को लेकर अस्पताल में तोड़फोड़, डाक्टर से अभद्रता
Wed, 27 Mar 2019 12:12 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कराने को लेकर अस्पताल में तोड़फोड़
- फोटो : प्रतापगढ़
मारपीट के दौरान गोली लगने से घायल युवक का मेडिकल करने को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर हंगामा हुआ। अभिलेखों को फेंकने के साथ ही तोड़फोड़ करते हुए डाक्टर से अभद्रता की गई। जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मचारी वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। तब जाकर स्वास्थ्यकर्मचारी काम पर लौटे।
अंतू के हनुमान पांडेय का पुरवा में मंगलवार की सुबह मारपीट हो गई। गोली लगने से शुभम तिवारी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कराने के लिए किशुनगंज सीएचसी भेज दिया। वहां मेडिकल के बाद फिर शुभम को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अनुज चौरसिया से गोली लगने का मेडिकल बनाने का दबाव डालने लगे।
लोगों की मानें तो डाक्टर ने गोली की चोट लिखने से इनकार कर दिया। बस इसी बात को लेकर कुछ लोग हंगामा करने लगे। डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। कुर्सी व अभिलेख पटकने लगे। यह देख डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मी सहम गए। वह इमरजेंसी छोड़कर भाग निकले। करीब आधे घंटे तक शरारतीतत्वों का तांडव चलता रहा। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अतुल शर्मा फोर्स लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने मामले की जानकारी के बाद सभी को शांत कराया। कुछ देर बाद डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मचारी काम पर लौटे। तब जाकर मरीजों का उपचार शुरू हो सका। पीड़ित स्वास्थ्यकर्मचारियों ने पुलिस को कोई तहरीर नही दी। सीओ सिटी अतुल शर्मा ने बताया कि घायल के साथ कुछ लोग आए थे। डाक्टर तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
बवाल के दौरान अस्पताल चौकी के पुलिसकर्मी बने रहे तमाशबीन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार की शाम अराजकतत्वों के हंगामे के बाद डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मी भाग निकले। चंद कदम पर ही जिला अस्पताल पुलिस चौकी है। जहां उपनिरीक्षक से लेकर सिपाही भी तैनात है। घटना की जानकारी उनके पास भी पहुंची लेकिन वे तमाशबीन बने रहे। वह डाक्टरों की मदद तो दूर बवाल व्कर रहे लोगों को शांत कराने की भी साहस नहीं जुटा सके। इमरजेंसी से बाहर ही पुलिसकर्मी खड़े रहे। कोतवाली के साथ ही सीओ सिटी के पहुंचने पर अस्पताल चौकी के पुलिसकर्मी आगे आए।