फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh student hanged himself after failing in high school

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के छात्र ने हाईस्कूल में फेल होने पर लगाई फांसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh student hanged himself after failing in high school
जगेशरगंज। फेल होने पर हाईस्कूल के छात्र ने फांसी लगा ली। मूलत: अंतू थाना क्षेत्र के लंगड़ा का पुरवा पदुमपुर का रहने वाला छात्र परिवार के साथ सुल्तानपुर में रहकर पढ़ाई करता था।
विज्ञापन

गया प्रसाद सोनकर सुल्तानपुर के करौंदी गांव में रहकर काम करते हैं। उनके बेटे प्रमोद सोनकर (16) ने इस बार यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। शनिवार को परिणाम आया तो परीक्षा में वह फेल हो गया था। इसके बाद गुमसुम होकर अपने कमरे में चला गया। रविवार को कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन

जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही लंगड़ा का पुरवा पदुमपुर से परिवार के अन्य लोग भी सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। देर शाम वहां छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed