फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh SP state president said Only PDA will remove BJP people will choose only SP Singh Patel

प्रतापगढ़: सपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- पीडीए ही भाजपा को सत्ता से दूर करेगा, लोग एसपी सिंह पटेल को ही चुनेंगे

Tue, 21 May 2024 07:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 21 May 2024 07:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार एसपी सिंह पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और उसका एनडीए गठबंधन मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुसलमान में अटका हुआ है। उसे देश के आम आदमी की मूलभूत समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
Pratapgarh SP state president said Only PDA will remove BJP people will choose only SP Singh Patel
लोकसभा की जंग। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। सभी राजनीतिक दल जनता के बीच पहुंचकर उनसे आशीर्वाद मांग रहे हैं। इस बीच, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने एक सभा में कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से दूर कर रही है। इंडी गठबंधन लोगों को लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को एमएसपी, महिलाओं की सुरक्षा, पुरानी पेंशन, किसानों की कर्ज माफी, गरीबों को निःशुल्क इलाज जैसे मुद्दों को समझाने में सफल रहा है।

विज्ञापन

Pratapgarh SP state president said Only PDA will remove BJP people will choose only SP Singh Patel
लोकसभा की जंग - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार एसपी सिंह पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और उसका एनडीए गठबंधन मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुसलमान में अटका हुआ है। उसे देश के आम आदमी की मूलभूत समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।

इस दौरान पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता को विकास का झूठा सपना दिखाकर हर कदम पर असहनीय दर्द ही दिया है। किसानों को यह सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दे सकी। नौजवान रोजगार की तलाश में पेपर लीक की पीड़ा के बीच दर दर की ठोकर खा रहा है। जनसभा को आशुतोष पाण्डेय ने भी संबोधित किया। 

सभा के बाद प्रदेश अध्यक्ष पाल ने हरी प्रसाद मौर्य की पत्नी और युवा मौर्य बंधुत्व क्लब प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य की माता मालती देवी जी की स्मृति में हुए कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh SP state president said Only PDA will remove BJP people will choose only SP Singh Patel
लोकसभा की जंग - फोटो : Amar Ujala

ये नेता रहे मौजूद
इस मौके पर पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, रानीगंज विधायक आर.के. वर्मा, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, संजय पांडे, महिला सभा जिला अध्यक्ष शांति सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष पाल, जावेद खान आदि मौजूद रहे। 

दूसरी ओर, पट्टी विधानसभा विधायक राम सिंह पटेल ने ब्लॉक-मंगरौरा के ग्राम-चौमारी, सैफाबाद, भीखमपुर सहित दर्जन भर क्षेत्रों में जनसंपर्क कर गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल के समर्थन में लोगों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर आशीष पटेल, प्रेम पटेल, आर. के. भीम, पप्पू यादव, जगलाल पटेल, रजनीश राणा, गुड्डू प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed