फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: SP MLA's Lucknow residence vandalized, supporters angry

प्रतापगढ़ : सपा विधायक के लखनऊ आवास में तोड़फोड़, समर्थकों में आक्रोश

Sun, 03 Jul 2022 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 10:37 PM IST
सार

रानीगंज विधायक डा. आरके वर्मा का लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के राजकीय गुलिस्ता कॉलोनी में सरकारी आवास है। उनका आरोप है कि रविवार दोपहर वह अपने सरकारी आवास पर पहुंचे। देखा तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर दाखिल होने पर कमरे का सारा सामान अस्त व्यस्त था।

विज्ञापन
Pratapgarh: SP MLA's Lucknow residence vandalized, supporters angry
आरके वर्मा, विधायक प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रतापगढ़ के रानीगंज से सपा के विधायक डॉ. आरके वर्मा के गौतमपल्ली स्थित सरकारी आवास का ताला तोड़कर तोड़फोड़ की गई। कुछ लोगों ने टोंटी व नलों के पाइप उखाड़ दिए। विधायक ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए गहरी साजिश की आशंका जताई है।

विज्ञापन



रानीगंज विधायक डा. आरके वर्मा का लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के राजकीय गुलिस्ता कॉलोनी में सरकारी आवास है। उनका आरोप है कि रविवार दोपहर वह अपने सरकारी आवास पर पहुंचे। देखा तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर दाखिल होने पर कमरे का सारा सामान अस्त व्यस्त था। स्नानागार की टोटियां तोड़ दी गई थीं, पाइप लाइन टूटी पड़ी थी। जिससे पानी लगातार बह रहा था। वीआईपी इलाके में बदमाश विधायक के सरकारी आवास में तोड़फोड़ कर चले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन

विधायक ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आशंका जताई है कि सुनियोजित साजिश के तहत वारदात अंजाम दी गई। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। घटना की जानकारी मिलने पर प्रतापगढ़ में विधायक के समर्थकों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने शासन व प्रशासन को चेेताया कि यदि विधायक के आवास में तोड़फोड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।


प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली सुखबीर सिंह भदौरिया के मुताबिक विधायक के आवास पर चोरी की सूचना पर पड़ताल की गई है। वहां आवास केदो कमरों से संबद्घ किचन व बाथरूम में जलापूर्ति के पाइप व टोंटी में तोड़फोड़ की गई है। हालांकि टोंटी वहीं मौके पर मिली। इससे साफ है कि चोरी नहीं हुई है। पुलिस इस संबंध में सोमवार को राज्यसंपत्ति विभाग के कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी। ताकि हकीकत सामने आ सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed