{"_id":"617940b912a902121f525606","slug":"pratapgarh-soldier-dies-during-treatment-there-is-uproar-among-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : इलाज के दौरान सैनिक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : इलाज के दौरान सैनिक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 27 Oct 2021 05:36 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Oct 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh News : सैनिक के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गई।
- फोटो : प्रतापगढ़
एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान बीएसएफ के जवान की मौत हो गई। साथी सैनिक जवान मृतक का शव घर लेकर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ गांव के कमल सिंह (49) पुत्र समर बहादुर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बीएसएफ में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। दो माह पहले उनकी ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हुई, जिनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था।
मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन व सैनिक बुधवार को उनका शव लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अनुराधा, बेटी चेतना (24),बेटा अमन (21) , बेटी एकता (19) वर्ष का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक छ भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनका शव लेकर दिल्ली से परिजन व छत्तीसगढ़ बटालियन 132 के रमेश कुमार द्विवेदी की अगुवाई में सैनिक वाहन से गांव लाया गया। जहां पर हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस लाइन से आए सिपाहियों ने सलामी दिया। इस दौरान पट्टी इंस्पेक्टर गणेश सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे।
तहसील प्रशासन से नहीं पहुंचे अधिकारी
सैनिक की मौत की सूचना के बाद भी तहसील प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे लोगों में खासी नाराजगी देखी गई।