फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Sitem collapsing cold

प्रतापगढ़: सितम ढाने लगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Wed, 18 Dec 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Sitem collapsing cold
कड़ाके की ठंड से बचने को अम्बेडकर चौराहे पर अलाव के समीप बैठे लोग। - फोटो : PRATAPGARH
पश्चिमी से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते अब ठंड जानलेवा हो गई है। तापमान में तेजी से लुढ़क रहा है। मंगलवार को दिनभर हाड़ कपाने वाली ठंड से लोग परेशान रहे। शाम होते ही ठंड में और भी इजाफा हो गया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से बचाव करने के लिए सभी स्वेटर व जैकेट में दिखे। शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17.0 व न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के बाद से मौसम का मिजाज बदल गया है। दो दिन की रिमझिम बारिश के बाद से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। आसमान में अभी भी बादलों की उमड़- घुमड़ बरकरार है। सोमवार से वातावरण में पछुआ हवाओं ने पैठ मजबूत कर ली है। पश्चिमी बर्फीली हवाओं से अब ठंड व गलन में तेजी से इजाफा हो रहा है। इससे अब हाड़ कंपाने वाली ठंड का आगाज हो गया है।
विज्ञापन

ठंड के सितम से लोग परेशान हैं। मंगलवार को सुबह से आसमान मेें बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। वातावरण में मानो जैसे बर्फ जमी हो। ठंड और गलन के चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। पश्चिमी हवाएं सितम ढा रही थीं। दोपहर बाद धूप खिली, मगर यह बेअसर थी। लोग ठंड से परेशान दिखे। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, भगवाचुुंगी, सदर बाजार, पल्टन बाजार, अंबेडकर चौराहा सहित प्रमुख बाजारों में चहल-पहल नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को चार बजे के बाद ठंड में तेजी से इजाफा हो गया। पांच बजे के बाद अंधेरा छा गया। लोग ठंड से कांप रहे थे। स्वेटर व जैकेट में नजर आए। बाजारों मेें शाम छह बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम 11.05 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है। अभी और ठंड बढने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed