फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Sayi Aarti will be on the lines of Ganga in Banaras

बनारस में गंगा की तर्ज पर होगी सई की आरती

Fri, 06 Dec 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Sayi Aarti will be on the lines of Ganga in Banaras
बाबागंज स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बोलते रानीगंज विधायक धीरज ओझा। - फोटो : PRATAPGARH
सात दिसंबर से मां वाराही धाम में शुरू होने जा रहे वाराही महोत्सव में इस बार सई नदी की आरती मुख्य आकर्षण होगी। बनारस में हर दिन शाम को होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर सई नदी की भी आरती की जाएगी। इसके लिए काशी के खास कलाकारों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कार्यक्रम के आयोजक रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने बताया कि पहले दिन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और बेसिक शिक्षा मंत्री सतीशचंद्र द्विवेद्वी भी मौजूद रहेंगे। दूसरे दिन पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी समापन अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह मौजूद रहेंगे। महोत्सव में मुंबई से भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू, कलकत्ता से विशाल ओझा व दीपिका ओझा और बिहार से सोनी सिन्हा अपना जलवा बिखेरेंगी। आल्हा सम्राट फौजदार सिंह व भोजपुरी गायक विनय मधुकर भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को लुभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed