फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh's red martyr due to landslide in Himachal

हिमाचल में भूस्खलन से प्रतापगढ़ का लाल हुआ शहीद

Fri, 30 Jul 2021 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 11:36 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के दौरान अंतू इलाके का रहने वाला सेना का जवान शहीद हो गया। इसकी सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। अंतू थाना क्षेत्र के पूरेभैया गांव निवासी रितेश पाल (32) वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
Pratapgarh's red martyr due to landslide in Himachal
pratapgarh news : शहीद रितेश पाल (फाइल फोटो) - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के दौरान अंतू इलाके का रहने वाला सेना का जवान शहीद हो गया। इसकी सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के पूरेभैया गांव निवासी रितेश पाल (32) वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। वह सेना की इंजीनियरिंग कोर में नायब थे। इन दिनों उनकी तैनाती हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में थी। शुक्रवार सुबह बारिश के कारण सड़क बाधित हो गई थी। वह अपने साथियों के साथ जेसीबी से सड़क ठीक करने में लगे थे। तभी भूस्खलन के कारण उनके ऊपर टूटकर पहाड़ गिर पड़ा।


जिससे वह जेसीबी समेत गहरी खाई में गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रितेश पिछले महीने ही अपने घर पूरेभैया आए थे। करीब डेढ़ साल से वह मनाली में तैनात थे। उनका शव शनिवार तक घर पहुंचने की उम्मीद है। रितेश का छोटा भाई भी सेना में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed