फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Ratna and Akshay Pratap will be face-to-face in the third round of electoral riots

प्रतापगढ़: तीसरी बार चुनावी दंगल में आमने-सामने होंगे रत्ना व अक्षय प्रताप

Wed, 17 Apr 2019 12:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Ratna and Akshay Pratap will be face-to-face in the third round of electoral riots
रत्ना सिंह - फोटो : प्रतापगढ़
लोकसभा चुनाव में तीसरी बार कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह और जनसत्ता दल के अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी आमने सामने होंगे। विधानसभा में अशोक को शिकस्त देने वाले सदर विधायक बने संगमलाल गुप्ता एक बार फिर लोकसभा के चुनावी दंगल में एक दूसरे का आमना सामना करेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ हो गई। लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशी एक दूसरे के लिए अजनबी नहीं है। इसके पहले भी सभी प्रत्याशी चुनावी दंगल में आमना सामना कर चुके हैं। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह और सपा प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी के बीच मुकाबला हो चुका है।
विज्ञापन


इस चुनाव में गोपालजी को जीत हासिल हुई थी। हालांकि वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह व सपा सांसद गोपालजी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह को जीत हासिल हुई थी। 2014 में कांग्रेस ने रत्ना सिंह को मैदान में उतारा लेकिन सपा से गोपालजी के स्थान पर प्रमोद पटेल को प्रत्याशी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की रत्ना सिंह इस बार मैदान में हैं तो सपा छोड़कर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से चुनावी समर में कूदे अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी एक बार चुनावी दंगल में कूद पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर सपा-बसपा व रालोद गठबंधन प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी फिर मैदान में हैं। वह 2017 के विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं।


उनका मुकाबला सपा के नागेंद्र सिंह मुन्ना और भाजपा-अद गठबंधन के प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता से था। संगमलाल गुप्ता ने सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव व बसपा प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी को हराया था। एक बार फिर संगमलाल गुप्ता व अशोक त्रिपाठी लोकसभा के चुनावी दंगल में एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed