फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh ramleela

शिव धनुष टूटा देख आग बबूला हुए परशुराम

Sat, 05 Oct 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh ramleela
गोपाल मंदिर से रामलीला समिति द्वारा बारात में निकली भरत शत्रुघन की भव्य झांकी। - फोटो : PRATAPGARH
राजा जनक से किए सवाल, तो राम ने विनम्रता से विस्तार से किया वर्णन, परशुराम से हुआ लक्ष्मण का तीखा संवाद
विज्ञापन

मानधाता क्षेत्र के बबुरहा गांव में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने सीता स्वयंवर किया मार्मिक मंचन, उमड़ी रही भीड़
प्रतापगढ़। शिव धनुष तोड़ने वाला तो कोई शिव प्यारा ही होगा...जिसने ऐसा अपराध किया, वह दास तुम्हारा ही होगा.....। राजा जनक के दरबार में आयोजित सीता स्वयंवर के कार्यक्रम टूटा शिव धुनष देख परशुराम ने जब राजा जनक से सवाल किया तो भगवान श्रीराम ने बड़े ही विनम्रता से ही कुछ इस तरह से जवाब दिया। मगर परशुराम का क्रोध शांत नहीं हुआ और वह भड़क उठे। इस पर लक्ष्मण भी क्र ोधित हो उठे। और फिर परशुराम व लक्ष्मण के बीच तीखा संवाद हुआ। गुरूवार को मांधाता क्षेत्र के बबुरहा गांव में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने सीता स्वयंवर का मार्मिक मंचन किया। सीता स्वयंवर का मंचन का देररात तक चला। पंडाल में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। राम का अभिनय वरूण, परशुराम का अरूण, सीता का रवि गुुप्ता, लक्ष्मण का अभिनय सूरज गुप्ता ने किया। इस दौरान वीएल पटेल, पवन पटेल, किरोधन सरोज, अनिल पटेल, अभय मिश्रा, दीपक मिश्रा, बबलू आदि मौजूद रहे।
लसटकिया का उछाल देख खूब ठहाके
सीता से ब्याह रचाने देश विदेश से राजागण आए हुए थे। इसमें लसटकिया राजा भी आया था। मां जानकी से ब्याह रचाने को आतुर था। धनुष कोउठाने से पहले ही लंबी उछाल रहे रहा था। यह देख पंडाल में खूब ठहाके लगे। लसटकिया रोल सोनू सरोज ने किया।
विज्ञापन

बारिश से ढहे कच्चे मकान
प्रतापगढ़। बारिश से दर्जनभर से अधिक कच्चे मकान ढह गए। मलबे मेें दबकर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया है। लोग दूसरों के घर पर शरण लेने को विवश है।
नगर के पूरे ललऊ निवासी निवासी श्रीराम प्रसाद प्रजापति पुत्र राम किशोर प्रजापति का मकान बारिश में गिर गया। मलबे में घर की पूरी गृहस्थी दबकर नष्ट हो गई। पूरा परिवार पड़ोसी के घर में शरण ले रहे है। इसी तरह मांधाता निवासी सोम प्रकाश द्विवेदी, जेपी द्विवेदी व दानपुर गांव के कृष्ण कुमार तिवारी का मकान बारिश से ढह गया है। मलबे में दबकर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed