फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Prime Minister will honor four BC friends of the district for excellent work

प्रतापगढ़ : उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले की चार बीसी सखियों को सम्मानित करेंगे प्रधानमंत्री 

Mon, 20 Dec 2021 11:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 11:46 PM IST
सार

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर गांव की महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं। वे आजीविका के लिए काम कर रही हैं। मंगलवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जिले से स्वयं सहायता समूहों की 7071 महिलाएं शामिल होंगी।

विज्ञापन
Pratapgarh: Prime Minister will honor four BC friends of the district for excellent work
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर बैंकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की चार बीसी सखियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रयागराज में आयोजित रैली के दौरान सम्मानित करेंगे। चारों सखियों को लेकर सोमवार को जिले के अफसर प्रयागराज रवाना हुए। प्रधानमंत्री से वार्ता को लेकर बीसी सखी रेशमा, रेनू, सपना व राजनंदनी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से सम्मान हम सबके लिए गौरव की बात है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर गांव की महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं। वे आजीविका के लिए काम कर रही हैं। मंगलवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जिले से स्वयं सहायता समूहों की 7071 महिलाएं शामिल होंगी। खास बात यह है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर बैंकिंग के क्षेत्र में कार्य करने वाली चार बीसी सखियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन


इन चारों बीसी सखियों ने बैंकिंग के क्षेत्र में गांव में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। अपने कार्य की बदौलत उन्होंने न सिर्फ गांव के लोगों को सहूलियत प्रदान की है, बल्कि स्वावलंबन की दिशा में अपनी पहचान भी बनाई है। कुंडा क्षेत्र के मौली गांव निवासी रेशमा को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बीसी सखी चुना गया। रे।मा ने गांव में बैंकिंग के क्षेत्र में काम शुरू किया। इसके तहत वह रुपयों की जमा-निकासी के साथ नए ग्राहक भी बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए रेशमा को प्रोत्साहन राशि मिलती है। दरअसल, रेशमा के गांव से बैंक काफी दूर हैं। अब उनकी पहल से लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। इसी तरह बिहार ब्लॉक के गरीबपुर गांव की रहने वाली बीसी सखी रेनू मौर्या ने भी गांव में बैंकिंग के क्षेत्र में बेहतर काम करके अपनी पहचान बनाई है। बाबागंज ब्लॉक के वजीरपुर गांव की सपना मौर्य ने भी बतौर बीसी सखी बैंकिंग के क्षेत्र में बेहतर काम करके गांव के लोगों को सहूलियत प्रदान की है।


सपना बताती हैं कि गांव से बैंक काफी दूर हैं। ऐसे में रुपयों की जमा-निकासी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था। उन्होंने ग्रामीणों को बैंकिंग की बेहतर सुविधा देकर उनकी परेशानी हल की है। बिहार ब्लॉक के काशीपुर डुबकी गांव की बीसी सखी राजनंदनी ने भी बैंकिंग की दिशा में कार्य कर अपनी पहचान बनाई है। चारों महिलाएं प्रधानमंत्री से सीधे संवाद को लेकर काफी उत्साहित हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधक सुमन पांडेय ने बताया कि जिले की चार बीसी सखियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रयागराज रवाना हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed