फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Preparations for investigation of properties of chhavinath

प्रतापगढ़: छविनाथ की संपत्तियों की जांच की तैयारी

Wed, 16 Sep 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Preparations for investigation of properties of chhavinath
Pratapgarh: Preparations for investigation of properties of chhavinath
छविनाथ की संपत्तियों की जांच की तैयारी
विज्ञापन

गैंगस्टर के तहत कुर्क हो सकती है संपत्ति, प्रशासन की तेजी से जताई जा रही आशंका
आय के श्रोत की भी होगी जांच, गांव के विकास कार्यों पर खर्च धनराशि की जांच की भी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष की मुश्किलें अभी और भी बढ़ सकती हैं। गैंगस्टर के तहत उनकी संपत्ति की जांच के बाद कुर्क करने की कार्रवाई की आशंका भी जताई जा रही है। मारपीट के मामले में शुरू हुई कार्रवाई अब थमती नजर नहीं आ रही। उनके आय के स्रोतों को खंगालने के साथ ही दो गांवों में विकास कार्यों पर खर्च हुई धनराशि का ब्यौरा भी खंगालने की तैयारी प्रशासनिक अमला कर रहा है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी गांव निवासी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। इसमें एक दर्जन गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें गिरफ्तारी भी की जा सकती थी। बावजूद इसके अब तक उन्हें नहीं गिरफ्तार किया गया था। 10 सितंबर को एक दलित महिला ने मानिकपुर थाने में तहरीर देकर बलवा, मारपीट, धमकाने सहित एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद पुलिस ने काफी तेजी पकड़ ली। मुकदमे में गिरफ्तारी की धारा न होने के चलते तुरंत बयान लेकर विवेचना में धाराएं बढ़ाकर गिरफ्तारी कर ली गई। अब गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। इसके तहत उनकी संपत्तियों की जांच करने के बाद कुर्क करने की कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। उनकी आय के स्रोत का भी पता लगाया जाएगा। सपा नेता के करीबियों पर भी गाज गिरने की आशंका जताई जा रही है। दो गांवों में प्रधानी भी छविनाथ यादव के परिवार में ही है।
विज्ञापन

फोटो-
तहसीलदार ने कराई विवादित जमीन की माप
मऊदारा की नवीन परती पर दलित महिला के कब्जा करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में तहसीलदार ने माप कराई है। इसके साथ ही ग्रामसभा की जमीन का सीमांकन कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट भी बना ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदा1रा में मोहम्मदघ शमीम को एक विस्वा आवासीय पट्टा मिला था। उसके बगल में ही एक अन्य व्यक्ति ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा कर रहा था। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका था। इसी जमीन की पैमाइश के लिए पांच दिन पहले लेखपाल आया था। पैमाइश के दौरान विवाद हो गया। माप प्रभावित होने पर लेखपाल ने सपा जिलाध्यक्ष को फोन किया। उनके मौके पर पहुंचने पर विवाद का आरोप लगा और वह जेल भेज दिए गए। इधर शमीम ने मानिकपुर थाने में तहरीर दी थी। तहसीलदार रामजनम यादव ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर लेखपालों से पैमाइश कराई। इसके साथ ही जमीन का सीमांकन भी कराया। अभी इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed