{"_id":"5df927e88ebc3e87c20e51d8","slug":"pratapgarh-pradhan-vdo-will-recover-the-amount-of-scams-pratapgarh-news-ald263253457","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: प्रधान, वीडीओ से होगी घपले की रकम की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: प्रधान, वीडीओ से होगी घपले की रकम की रिकवरी
विज्ञापन
rupees
तालाब और खड़ंजा निर्माण में कमीशनखोरी करने वाले प्रधान, वीडीओ और तकनीकी सहायक से अब रकम की रिकवरी की जाएगी। शासन के निर्देश पर हुई जांच में 51,710 रुपये का घपला उजागर हुआ था। डीसी मनरेगा ने धनराशि की वसूली के लिए बीडीओ को पत्र लिखा है।
जिले के रामपुर संग्रामगढ़ के कोडनखुर्द ग्राम पंचायत में हुई अनियमितता की शिकायत शासन में की गई थी। सरायसुभद्रा निवासी रामचंद्र शुक्ल ने ग्राम्य विकास आयुक्त से शिकायत कर तालाब और खड़ंजा निर्माण में व्यापक मनमानी करने का आरोप लगाया था।
शासन से गठित टीम की जांच में 51,710 रुपये का घपला उजागर हुआ है। यह धनराशि अब प्रधान इंद्रावती, वीडीओ विवेक कौलिक और तकनीकी सहायक विनोद कुमार शुक्ल से करने का आदेश जारी हुआ है। जिसमें 17,234-17,234 रुपये तीनों लोगों से जमा कराए जाएंगे। डीसी मनरेगा अजय कुमार पांडेय ने बताया कि बीडीओ को पत्र भेजकर रुपये की रिकवरी करने को कहा गया है।