{"_id":"5cbcb585bdec221456013a99","slug":"pratapgarh-political-warm-up-and-nomination-of-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: ताबड़तोड़ सभाओं और नामांकन से गरमाएगी सियासत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: ताबड़तोड़ सभाओं और नामांकन से गरमाएगी सियासत
Mon, 22 Apr 2019 12:09 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
loksabha election 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जिले में जनसभाओं और नामांकन से सियासी पारा चढ़ेगा। शुभ मुहूर्त होने से जिले के दिग्गज नेता नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस, जनसत्ता दल और भाजपा प्रत्याशियों के एक ही दिन नामांकन करने से जिला प्रशासन की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
सभी दलों के नेताओं की शहर में मौजूदगी से कार्यकर्ताओं का जोश उफान पर होगा। समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन की भी होड़ मचेगी। फिलहाल सोमवार को शांतिपूर्ण नामांकन जिला प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। प्रशासन ने प्रत्याशियों ने नामांकन करने का समय मांगा है।
39 लोकसभा संसदीय सीट के लिए 16 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को शुभ मुहूर्त होने से कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी और भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता नामांकन करेंगे। सभी बड़े प्रत्याशियों का नामांकन एक ही दिन होने के कारण भीड़ को नियंत्रित करना और दिग्गज नेताओं को संभालना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
तीनों प्रत्याशियों के नामांकन में बड़े नेताओं की मौजूदगी होगी। कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन की भी होड़ मचेगी। इधर चुनाव आयोग ने नामांकन कक्ष में एक प्रत्याशी की मौजूदगी में दूसरे के प्रवेश पर रोक लगा दी है। ऐसे में नामांकन कक्ष में प्रवेश करने के लिए प्रत्याशियों को इंतजार करना होगा। सहायक चुनाव अधिकारी और एसडीएम सदर विनीत उपाध्याय ने बताया कि अपराहन तीन बजे के बाद आने वाले प्रत्याशियों का नामांकन किसी भी दशा में नहीं स्वीकार होगा।
नामांकन का अंतिम दिन मंगलवार
मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन होगा। हालांकि अधिकांश प्रत्याशी सोमवार को ही नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बसपा प्रत्याशी ने भी अभी एक सेट में पर्चा दाखिल किया है, ऐसा माना जा रहा है सोमवार को बसपा प्रत्याशी भी दूसरा सेट दाखिल कर सकते हैं। फिलहाल नामांकन का अंतिम दिन मंगलवार को है।
नामांकन के साथ होगी जनसभा
सोमवार को होने वाले नामांकन में कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह अंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल केपी कॉलेज मैदान और भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थकों को जमावड़ा आईटीआई मैदान में होगा। कार्यक्रम स्थल से ही जुलूस के शक्ल में पहुंचकर नामांकन करेंगे।