{"_id":"5c86a44dbdec22145e480b0f","slug":"pratapgarh-police-rods-run-on-hoardings-across-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: जिलेभर में होर्डिंग्स पर चला पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: जिलेभर में होर्डिंग्स पर चला पुलिस का डंडा
Mon, 11 Mar 2019 11:39 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
होर्डिंग्स
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के दूसरे दिन सोमवार को होर्डिंग्स पर पुलिस का डंडा चला। पूरे जिले में युद्धस्तर पर होर्डिंग्स उतरवाए गए। ग्रामीण अंचल में होर्डिंग शाम तक हटवाए गए।
रविवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद ही शहर में राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स पुलिस के निशाने पर आ गए। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही और एसपी एस आनंद ने खुद ही कई चौराहों से होर्डिंग्स हटवाई। शहर कोतवाल ने भी कई स्थानों पर होर्डिंग्स उतरवाई। प्रभारी निरीक्षक मानधाता, अंतू ने बाजारों में लगी होर्डिंग्स उतरवाई। रानीगंज प्रभारी निरीक्षक और एसओ फतनपुर ने भी अपने इलाके के बाजारों से होर्डिंर्ग्स हटवाए।
विपक्ष के साथ ही सत्तादल के नेताओं की भी होर्डिंग्स हटवाई गई। मानधाता थानाध्यक्ष ने देल्हूपुर बाजार, मानधाता, छितपालगढ़ में भी अभियान चलाया गया। जेठवारा थानाध्यक्ष ने भी अपने इलाके से होर्डिंग्स हटवाई। रविवार की देर रात डीएम व एसपी भुपियामऊ पहुंचे। वहां से लेकर शहर तक होर्डिंग्स हटवाई जाती रही।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी भुपियामऊ ने भी कुसमी से लेकर राजगढ़ तक होर्डिंग्स हटवाने में पसीना बहाया। एसपी एस आनंद ने बताया कि पहले प्रमुख बाजारों से होर्डिंग्स हटवाई जा रही है। इसके बाद सड़क के किनारे लगी होर्डिंग्स उतरवाई गई। जिला व महिला अस्पताल के अलावा सरकारी संस्थानों से होर्डिंग्स हटवाई जाती रही।