{"_id":"5f5fbf3f8ebc3e6dfa15ed60","slug":"pratapgarh-police-news-pratapgarh-news-ald2863111162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने युवकों को बना दिया अवैध शराब विक्रेता, लीपापोती का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने युवकों को बना दिया अवैध शराब विक्रेता, लीपापोती का आरोप
विज्ञापन
pratapgarh police news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी करेंगे मामले की जांच
सांगीपुर (संवाद)। नहर की पुलिया के पास खड़े दो युवकों को पूछताछ के नाम पर पुलिस थाने उठा ले गई। दो दिन बाद उनके पास से अवैध शराब की बरामदगी दिखाकर जेल भेज दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर अब सीओ लालगंज मामले की जांच करेंगे।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव से बीते सात सितंबर को नहर की पुलिया के पास खड़े दो युवकों को स्थानीय पुलिस पूछताछ के लिए उठा ले गई। इसकी जानकरी होने पर परिजन दोनों को छुड़ाने थाने पहुंच गए। सांगीपुर पुलिस ने छानबीन के नाम पर दोनों को नहीं छोड़ा। घटना के दो दिन बाद नौ सितंबर को सांगीपुर पुलिस ने दोनों युवकों के पासे से अवैध शराब की बरामदगी दिखाकर उन्हें जेल भेज दिया।
सोमवार को ग्राम प्रधान राधेश्याम वर्मा के साथ परिजनों ने लालगंज में सीओ जगमोहन सिंह से मामले की शिकायत की। आरोप लगाया कि सांगीपुर पुलिस ने दोनों को फर्जी मामले में जेल भेज दिया, जबकि वे पूरी तरह से निर्दोष हैं। सीओ ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।