{"_id":"5dfa7e498ebc3e87b0706826","slug":"pratapgarh-police-did-not-warn-even-after-bijnor-incident-people-kept-coming-without-searching","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: बिजनौर की घटना के बाद भी नहीं चेती पुलिस, बिना तलाशी के ही आते जाते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: बिजनौर की घटना के बाद भी नहीं चेती पुलिस, बिना तलाशी के ही आते जाते रहे लोग
Thu, 19 Dec 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर कलेक्ट्रट की तरफ गेट पर नहीं सुरक्षा कर्मी।
- फोटो : pratapgarh
बिजनौर कोर्ट में गोली मारकर हुई हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद भी न्यायालय परिसर की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिसकर्मी नहीं चेते। गेट पर लगा डीएफएमडी शोपीस बना रहा। गेटों पर तैनात पुलिसकर्मी भी गायब रहे। सतर्कता बरतना तो दूर किसी को रोककर पूछताछ करना भी पुलिसकर्मी बेहतर नहीं समझ रहे थे।
बिजनौर जनपद के न्यायालय में मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या करने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है।
कोर्ट परिसर में हुई घटना से हर कोई हैरत में है। बिजनौर की घटना के बाद भी दीवानी न्यायालय परिसर की सुुरक्षा में मुस्तैद पुलिसकर्मियों पर कोई असर नहीं दिखा। परिसर में प्रवेश करने वाले गेटों पर डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर)लगाया गया है। सुरक्षाकर्मियों के बैठने का भी इंतजाम किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कोर्ट की सुरक्षा के लिए एक इंस्पेक्टर समेत सिपाहियों को तैनात किया है।
बुधवार को कोर्ट परिसर में हर कोई बिना रोक-टोक प्रवेश करता मिला। किसी से कोई पूछताछ नहीं हो रही थी। कोई झोला लिए जा रहा था तो कोई लाइसेंसी असलहे के साथ परिसर में प्रवेश कर रहा था। किसी को टोकना तो दूर परिसर में संदिग्ध हालत में घूम रहे लोगों से भी पूछताछ करना सुरक्षाकर्मी बेहतर नहीं समझ रहे थे। अधिवक्ताओं को छोड़ भी दें तो दूसरे लोग आसानी से परिसर में प्रवेश करते दिखे।
विज्ञापन
तस्वीर खींचने के दौरान पुलिसकर्मी अलर्ट होने लगे लेकिन हटते ही फिर बेंच पर बैठकर गपशप करने लगे। फिलहाल दीवानी न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर लगाए गए पुलिसकर्मी लापरवाह दिखे। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि बिजनौर की घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिया गया है। औचक निरीक्षण कर हकीकत देखी जाएगी। लापरवाही बरतने वाले पुुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अधिकारियों के पास भेजी जाएगी।
किसी की नहीं होती गेट पर जांच पड़ताल
दीवानी न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच पड़ताल नहीं होती। अधिवक्ताओं की छोड़िए दूसरे लोग भी बिना किसी रोकटोक के प्रवेश कर जाते हैं। गेट पर भले ही डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) लगा है। लेकिन वहां किसी की जांच नहीं होती। बहुत से लोग ज्वलनशील पदार्थ भी अपने साथ लेकर प्रवेश करते हैं।
दीवानी न्यायालय परिसर में हो चुकी है चोरी, भाग चुके हैं बंदी
दीवानी न्यायालय परिसर में कुछ माह पहले चोरी की घटना हो चुकी है। परिसर में स्थित कंप्यूटर रूम में घुसे चोर एलसीडी समेत अन्य सामान चुरा ले गए थे। कोतवाली पुलिस काफी दिनों तक हाथ पैर चलाती रही। नशेड़ी लोगों को बैठाकर पूछताछ होती रही लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिल सकी।
इस तरह की घटना के बाद भी सुरक्षाकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। कई बार पुलिस अभिरक्षा से पेशी के दौरान दूसरों की मदद से बंदी भागने में कामयाब रहे हैं। पेशी पर आए बंदी बाहरी लोगों की मदद से घटनाओं को भी अंजाम देते रहे हैं।